Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

DC vs RR : क्या कहता है मैदान का रिकाॅर्ड? ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

नई दिल्ली। आईपीएल के 13वें सीजन का 23वां मैच आज (9 अक्टूबर) को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच यूएई के सबसे छोट मैदान शारजाह में खेला जाएगा। मैच शाम 7.30 बजे भारतीय मानक समय पर शुरू होगा। लगातार 3 मैच हारने के बाद, राजस्थान की नजरें जीत हासिल करने पर होंगी। टीम ने शुरूआती 2 मैच जीतने के बाद खराब प्रदर्शन दिखाया था। वहीं दिल्ली जीत हासिल कर अंक तालिका में टाॅप पर जाना चाहेगा जो 5 मैचों में 4 मुकाबले जीत चुका है।

अगर मैदान के रिकाॅर्ड की बात करें तो यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का पलड़ा भारी रहा है। अभी तक यहां 13 टी20 मैच हो चुके हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 9 मैच जीते हैं, जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम 4 मैच जीत सके हैं। पहली पारी में औसत स्कोर 149 है जबकि दूसरी पारी में औसत स्कोर 131 है। इसके अलावा माैसम की बात करें तो तापमान 24 से 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शारजाह में पिच बल्लेबाजों के लिए उपयोगी होगी। पिच की धीमी गति स्पिनरों को मदद करेगी। शारजाह में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी को प्राथमिकता देगी। शारजाह में खेले गए पिछले 13 टी 20 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत की दर 69% है।

दिल्ली के बल्लेबाज और गेंदबाज शानदार फॉर्म में हैं। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और शिखर धवन अच्छी शुरुआत के लिए उतरे। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर, युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत और हरफनमौला खिलाड़ी मार्कस स्टॉयनिस आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। साथ ही अच्छे फॉर्म में तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा, एनरिक नर्की, स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:
दिल्ली कैपिटल्स- पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमेयर, मार्कस स्टोइनिस, एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, कगीसो रबाडा, एनरिच नॉर्टजे

राजस्थान राॅयल्स- जोस बटलर (विकेटकीपर), यशसवी जायसवाल, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन, महिपाल लोमरोर, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, टॉम कुरेन, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत, कार्तिक त्यागी

Story first published: Friday, October 9, 2020, 10:21 [IST]
Other articles published on Oct 9, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+