For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DC vs SRH : दिल्ली को मिली बड़ी हार, 88 रन से जीता हैदराबाद

SRH vs DC Match Highlights : Hyderabad ने Delhi को चटाई धूल, जीत में चमकेRashid Khan| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटटल्स को आईपीएल सीजन-13 के 47वें मैच में 88 रन से हरा दिया है। यह हैदराबाद की 12 मैचों में 7वीं जीत रही है, जबकि दिल्ली को 5वीं हार का सामना करना पड़ा है। हैदराबाद अंक तालिका में छठे स्थान पर है, वहीं दिल्ली तीसरे स्थान पर आ गया है।

दिल्ली को 220 रनों लक्ष्य मिला था, लेकिन वो 19 ओवर में 131 रनों पर ही ढेर हो गए। राशिद खान ने 4 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि संदीप शर्मा व टी. नटराजन ने 2-2 विकेट लिए। शहबाज नदीम, जेसन होल्डर व विजय शंकर को 1--1 विकेट मिला।

इससे पहले दिल्ली ने टाॅस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन हैदराबाद के बल्लबाजों ने उनके फैसले को गलत साबित कर दिया। ओपनिंग करने आए कप्तान डेविड वार्नर और रिद्धिमान साहा ने विस्फोटक खेल दिखाया और शुरूआती 6 ओवर में बिना विकेट गंवाए 77 रन ठोक दिए। वार्नर और साहा के विस्फोटक खेल की बदाैलत हैदराबाद ने दिल्ली के सामने 2 विकेट खोकर 220 रनों का लक्ष्य रख दिया।

वार्नर ने 34 गेंदों में 194.12 की स्ट्राइक रेट से 8 चाैके व 2 छक्के की मदद से 66 रन बनाए, जबकि साहा ने 193.33 की स्ट्राइक रेट से 12 चाैके व 2 छक्के की मदद से 45 गेंदों में 87 रन बना दिए। मनीष पांडे ने 31 गेंदों में 4 चाैके व 1 छक्के की मदद से नाबाद 44 रन बनाए। केन विलियमसन ने 10 गेंदों में नाबाद 11 रनों की पारी खेली।

दिल्ली की गेंदबाजी में कागिसो रबाडा की जमकर धुनाई हुई जिन्होंने 54 रन लुटा दिए। वहीं अक्षर पटेल ने 36, एनरिक नोर्टजे ने 1 विकेट लेकर 37 रन लुटाए। रविचंद्रन अश्विन ने 1 विकेट लेकर 3 ओवर में 35 रन दिए। वहीं तुषार देशपांडे ने 3 ओवर में 35, मार्क स्टोइनिस ने 2 ओवर में 15 रन लुटाए।

ऐसी है प्लेइंग इलेवन-
हैदराबाद : डेविड वार्नर (c), रिद्धिमान साहा (wk), मनीष पांडे, विजय शंकर, केन विलियमसन, जेसन होल्डर, अब्दुल समद, राशिद खान, शाहबाज़ नदीम, संदीप शर्मा, टी नटराजन

दिल्ली कैपिटल्स : शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (C), ऋषभ पंत (WK), शिम्रोन हेटमीर, मार्कस स्टोइनिस, एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कागिसो रबाडा, एनरिक नार्जे, तुषार देशपांडे

Story first published: Tuesday, October 27, 2020, 23:09 [IST]
Other articles published on Oct 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+