For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: हैदराबाद के खिलाफ इस कारण वापसी कर पाई दिल्ली, मुंबई से हार ने किया था निराश

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में बहुत कुछ अलग देखने को मिला है। इस सीजन ने फैन्स को काफी रोमांचक मैचों का लुत्फ उठाने का मौका दिया तो वहीं लीग स्टेज के आखिरी मैच तक प्लेऑफ की सभी टीमों का फैसला नहीं हो सका। वहीं अब एक बार फिर वो हुआ जिसका इतंजार पिछले 13 सालों से फैन्स को था। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने रविवार को खेले गये दूसरे क्वॉलिफायर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को हरा कर पहली बार फाइनल में जगह बनाने का काम किया। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स की इस ऐतिहासिक जीत के पीछे उसके फैन्स का खास हाथ रहा जिनके चलते दूसरे क्वालिफायर में दिल्ली की टीम का एक बदला हुआ अंदाज देखने को मिला।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जारी की गई प्रेस रिलीज के अनुसार पहले क्वालिफायर मैच में मुंबई के हाथों मिली हार के बाद दिल्ली की टीम संघर्ष करती नजर आ रही थी लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरी टीम में एक नया जोश भर दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दूसरे प्लेऑफ से पहले जब दिल्ली के ड्रेसिंग रूम में संघर्ष नजर आ रहा था तभी उसके फैन्स ने अपने लेटर्स और गिफ्टस से पूरे माहौल को बदल दिया।

और पढ़ें: IPL 2020: रबाडा ने लगातार 3 गेंदों में झटके 3 विकेट, फिर भी नहीं मिली हैट्रिक, जानें क्यों

मुंबई से हार के बाद फैन्स ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को कई सारे गिफ्ट और लेटर्स भेजे जिसमें शेर की शेप वाले खिलौने भी शामिल है जो कि मौजूदा समय में ड्रेसिंग रूम का हिस्सा है। फैन्स की तरफ टीम को मिलने वाले इस प्यार ने दिल्ली में एक नया जोश और नई ऊर्जा भरने का काम किया और वो हैदराबाद के खिलाफ एक नई ऊर्जा के साथ वापसी करती नजर आई।

फैन्स की ओर से मिले इन तोहफों ने खिलाड़ियों के चेहरे पर एक अलग मुस्कान बिखेरने का काम किया। आईपीएल के 13 सालों के इतिहास में जब टीमें मैदान पर बिना दर्शकों के अपने फैन्स के लिये खेलने उतर रही हैं तो वहां दिल्ली ने अपने फैन्स को वो गिफ्ट दिया जिसका इंतजार उसके फैन्स को इतने सालों से था।

और पढ़ें: IPL 2020: हैदराबाद की टीम हारी लेकिन राशिद खान ने रचा इतिहास, इस मामले में कुंबले को छोड़ा पीछे

आपको बता दें कि आईपीएल इतिहास में अब तक लगभग सभी टीमें फाइनल तक का सफर तय कर चुकी हैं लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की टीम नहीं खेल सकी थी, हालांकि इस साल उसने इस पड़ाव को भी पार कर लिया और अब फैन्स को उम्मीद है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम आखिरी मैच में मुंबई को हरा कर अपना पहला खिताब जीत कर फैन्स की खुशियों को दोगुना करने का काम करेगी।

Story first published: Monday, November 9, 2020, 19:14 [IST]
Other articles published on Nov 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+