For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: सुनील नरेन ने 50 लगा की जबरदस्त वापसी, बदला गेंदबाजी एक्शन

Sunil Naraine
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 42वां मैच आज अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम पर खेला जा रहा है, जहां पर जीत को बेकरार कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का मुकाबला अंक तालिका में दूसरे नंबर पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स से हुआ। केकेआर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 194 रन बनाये और दिल्ली के सामने जीत के लिये 195 रनों का लक्ष्य रखा। वहीं दिल्ली की टीम रनों का पीछा करते हुए सिर्फ 135 रन ही बना सकी और 59 रनों से मैच हार गई। वहीं केकेआर के लिये इस मैच में उसके अहम खिलाड़ी सुनील नरेन ने 4 मैच में बाहर रहने के बाद वापसी की और दिल्ली के खिलाफ ताबड़तोड़ 50 रन ठोंक दिये।

और पढ़ें: IPL 2020: संदीप शर्मा ने पंजाब के खिलाफ लगाया विकेटों का शतक, नाम किये कई बड़े रिकॉर्ड

सुनील नरेन की इस पारी ने न सिर्फ फैन्स का दिल जीता बल्कि मुश्किल में नजर आ रही केकेआर की पारी को संभालकर उसे एक मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया। नरेन ने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए 32 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली। इतना ही नहीं नरेन ने इस मैच में बल्लेबाजी के अलावा अपनी गेंदबाजी से भी काफी सुर्खियां बटोरी।

और पढ़ें: विराट के साथ भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले 'विश्व कप' के नायक ने क्रिकेट से लिया संन्यास

सुनील नरेन ने बदला अपना बॉलिंग एक्शन

सुनील नरेन ने बदला अपना बॉलिंग एक्शन

दरअसल पंजाब के खिलाफ पहले राउंड के मैच में मैदानी अंपायरों ने सुनील नरेन की गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठाया था जिसके बाद से वह लगातार 4 मैच से बाहर चल रहे थे लेकिन शनिवार को जब उन्होंने वापसी की तो उनका गेंदबाजी एक्शन ही बदला हुआ नजर आया और यह देखने में बेहद अजीब था। सुनील नरेन के एक्शन पर सवाल उठने के बाद उन्हें हाल ही में एक्सपर्टस की ओर से गेंदबाजी करने के लिये क्लीन चिट मिली जिसके बाद उन्होंने अपने बॉलिंग एक्शन पर भी काफी काम किया।

एक्शन देख कर दंग रह गये इरफान पठान

एक्शन देख कर दंग रह गये इरफान पठान

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में जब उन्होंने वापसी की तो उनका एक्शन देख कर इरफान पठान भी दंग रह गये। नये एक्शन में सुनील नरेन अब अपना आधा ही हाथ घुमा रहे हैं और इसके बावजूद गेंद पर उनका पूरा कंट्रोल है।

इतना ही नहीं अंपायर को अपना हाथ पूरी तरह से घूमता नजर आये इसके लिये हाफ स्लीव जर्सी पहनी।

बैटिंग में लगाये 4 बड़े छक्के, 6 चौके

बैटिंग में लगाये 4 बड़े छक्के, 6 चौके

गौरतलब है कि सुनील नरेन हमेशा फुल स्लीव की टीशर्ट पहनते नजर आते हैं जिसमें गेंदबाज की कोहनी का पता लगा पाना मुश्किल होता है। भले ही उनके नये एक्शन में गेंद पर कंट्रोल पूरा दिखा लेकिन उनकी बॉलिंग उतनी असरदार नहीं रही और उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 37 रन लुटा दिये और एक भी विकेट नहीं ले सके।

नरेन ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान 4 छक्के और 6 चौके लगाये और नीतिश राणा के साथ चौथे विकेट के लिये शतकीय साझेदारी की। सुनील नरेन उस समय मैदान पर बल्लेबाजी करने आये थे जब केकेआर की टीम ने महज 7.2 ओर में 42 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट खो दिये थे।

Story first published: Sunday, October 25, 2020, 1:37 [IST]
Other articles published on Oct 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+