For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

SRH को दोहरा झटका, मिशेल मार्श को लगी चोट, फिर साथी बल्लेबाज से टकराकर राशिद खान हुए घायल- VIDEO

नई दिल्लीः सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने सोमवार को दुबई में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपने आईपीएल ओपनर मैच में कुछ बड़े झटकों का सामना किया, जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल मार्श और अफगान स्पिनर राशिद खान घायल हो गए। इसके अलावा टीम को RCB से 10 रन से हार का सामना करना पड़ा।

28 साल के मार्श को अपनी तरफ से गेंदबाजी करने के दौरान टखने में बड़ी चोट लगी। उन्होंने केवल चार गेंद फेंकी थी। उन्हें दर्द में लड़खड़ाते हुए देखा गया और इस ओवर को विजय शंकर ने पूरा किया। मार्श का अतीत में चोटों का इतिहास रहा है और उन्होंने इसके कारण आईपीएल के कई संस्करणों को मिस किया है

अपनी चोट के बाद, वह RCB की बाकी पारी के दौरान मैदान पर वह वापस नहीं आए। हालांकि सनराइजर्स की पारी के दौरान वे जरूर बल्लेबाजी के लिए आए लेकिन जीरो पर ही आउट हो गए। इस दौरान उनको सहारे के साथ पवेलियन लौटते हुए देखा सकता था।

मार्श की चोट के बाद बाद SRH पारी के दौरान स्पिनर राशिद खान भी गलती से 17वें ओवर में अभिषेक शर्मा से भिड़ गए। दोनों खिलाड़ियों ने एक रन के लिए शुरुआत की थी, लेकिन गेंद को देखते हुए दूसरा रन चुरा रहे थे और एक दूसरे से टकरा गए। खान को जमीन पर लेटने के बाद मेडिकल स्टाफ को भी बुलाया गया। इस गलफत में अभिषेक शर्मा को अपना विकेट रन आउट के तौर पर गंवाना पड़ा।

हालांकि चोट के बावजूद, खान खेलते रहे और ओवर खत्म किया लेकिन अगले ओवर में नवदीप सैनी ने उनको बाउंसर गेंदबाजी से काफी तंग किया और राशिद में फिर वो विश्वास नहीं नजर आया। उनकी पारी का अंत सैनी की बढ़िया बॉल पर हुआ जो खान का ऑफ स्टंप उड़ा ले गई।

आरसीबी ने टॉस हारकर जब पहले बैटिंग की तो देवदत्त पडिक्कल और डिविलियर्स की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 20 ओवर में 163 रन बनाए थे। जवाब में सनराइजर्स ने डेविड वार्नर के सस्ते में पवेलियन लौटने को अच्छी तरह से संभाला था जब मनीष पांडे और जॉनी बेयरस्टो के बीच बढ़िया साझेदारी पनप रही थी। लेकिन चहल ने पांडे, बेयस्टो और शंकर का विकेट लेकर आरसीबी को जीत के रास्ते पर अग्रसर कर दिया।

Story first published: Tuesday, September 22, 2020, 11:40 [IST]
Other articles published on Sep 22, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+