Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खत्म हुआ IPL 2020 का सफर, धोनी बोले- हम मजबूती से वापसी करेंगे

IPL 2020 CSK vs KXIP: MS Dhoni says, Now the time to give chance to new generation| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। आईपीएल में आज किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच निर्णायक मुकाबले में चेन्नई ने पंजाब की टीम को 9 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही पंजाब की टीम की प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। अहम बात यह है कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहली बार आईपीएल के प्लाऑफ से बाहर हुई है। लेकिन प्लेऑफ से बाहर होने के बाद चेन्नई की टीम ने पिछले तीन मैचों में लगातार जीत दर्ज की। मैच में जीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने हमारे लिए यह मुश्किल अभियान था, लेकिन हम फिर से वापसी करेंगे।

महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि हम इस बार अपनी पूरी क्षमता के साथ खेले। लेकिन जब आप बहुत पिछड़ जाते हैं तो फिर से वापसी कर पाना बहुत मुश्किल होता है। हमारी टीम ने पिछले कुछ मैचों में वापसी की है, हमने अच्छा क्रिकेट खेला है। आप ड्रेसिंग रूम में नहीं रहना चाहते हैं, ऐसा किसी को भी अच्छा नहीं लगता है, यह बहुत मुश्किल होता है। आईपीएल की बोली बहुत हद तक बीसीसीआई पर निर्भर है। आईपीएल के अगले सीजन के लिए हमे अपनी टीम में कुछ बदलाव की जरूरत है।

धोनी ने कहा कि आईपीएल की शुरुआत में हमने एक टीम बनाई और उसने काफी अच्छा किया। लेकिन समय ऐसा आता है जब आपको कुछ बदलाव की जरूरत होती है, अगली पीढ़ि को जिम्मेदारी देने की जरूरत होती है। चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के बारे में धोनी ने कहा कि हम फिर से मजबूत वापसी करेंगे, इसी के लिए हम जाने जाते हैं। यह साल हमारे लिए मुश्किलभरा था। यह ऐसा सीजन था जिसमे अधिकतर टीमों ने अच्छा खेल दिखाया। रितुराज ने जबरदस्त बैटिंग की, उन्हें कोरोना हो गया और वो बाहर हो गए। 20 दिन के बाद भी वह फिट नहीं थे, उन्हें प्रैक्टिस का भी पूरा मौका नहीं मिला।

Story first published: Sunday, November 1, 2020, 20:07 [IST]
Other articles published on Nov 1, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+