नई दिल्ली। यैलो आर्मी यानी कि चेन्नई सुपर किंग्स जो आईपीएल सीजन-13 में दहाड़ लाने के लिए यूएई पहुंच चुकी है। टीम शुक्रवार की शाम दुबई पहुंची और वहां से सभी क्रिकेटर्स और सपोर्ट स्टाफ टीम होटल में पहुंचे। यैलो आर्म 'ताज दुबई' में रुक रही है, जहां टीम के लिए एक पूरा फ्लोर बुक कर लिया गया है।
इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब मैदान पर लंबे समय बाद खेलते हुए नजर आएंगे। धोनी की मैदान पर वापसी को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने इंस्टाग्राम पर धोनी की फोटो शेयर की है। सीएसके ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है कि - हम इस मुस्कान को देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकते हैं। इस फोटो को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
The smile we can't wait to see! #WhistlePodu 🦁💛 pic.twitter.com/7VPT9LTz15
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) August 24, 2020
आईपीएल की शुरूआत 19 सितंबर को हो रही है, जबकि फाइनल मैच 10 नवंबर को होने जा रहा है। चेन्नई चाैथी बार खिताब जीतने की कोशिश करेगी। पिछले सीजन में उन्हें फाइनल में मुंबई इंडियंस से फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं धोनी एक साल बाद मैदान पर खेलते हुए नजर आएंगे। वह आखिरी बार पिछले साल इंग्लैंड में हुए आईसीसी वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेले थे। इस मैच में मिली हार के बाद धोनी ने फिर कोई मैच नहीं खेला। ऐसे में अब फैंस उन्हें फिर से मैदान पर रन बरसाते हुए देखने के लिए बेताब हैं।