For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आईपीएल के फाइनल मुकाबले में दिल्ली-मुंबई के बीच इन खिलाड़ियों के बीच होगी कांटे की टक्कर

नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद को सेमीफाइनल मुकाबले में 17 रन से हराकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल के इतिहास में पहली बार फाइनल में अपनी जगह बनाई है। दिल्ली कैपिटल्स की इस जीत के बाद 10 नवंबर को फाइनल मुकाबले में उसका सामना मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा। एक तरफ जहां विगत विजेता मुंबई इंडियंस एक बार फिर से आईपीएल की ट्रॉफी उठाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकेगी तो दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

फाइनल में कांटे की टक्कर

फाइनल में कांटे की टक्कर

हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के लिए यहां तक का सफर इतना आसान नहीं रहा है। लीग स्टेज पर टीम ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन एक के बाद एक लगातार मैच हारने के बाद टीम का प्लेऑफ में पहुंचना भी खतरे में पड़ गया था। निर्णायक मैच में टीम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करके प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की। प्लेऑफ में पहले मुकाबले में मुंबई के खिलाफ मैच में दिल्ली की टीम को हार का मुंह देखना पड़ा था। आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली को तीन बार मुंबई के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। बहरहाल पहले के मुकाबले जैसे भी रहे हो 10 नवंबर को जो भी टीम बेहतर खेलेगी वो इस बार की आईपीएल चैंपियन होगी। ऐसे में आइए डालते हैं नजर दोनों टीमों के अहम खिलाड़ियों के बीच होने वाली बेहद दिलचस्प प्रतिस्पर्धा पर।

 कैगिसो रबाडा/एनरिक नॉर्खिया बनाम रोहित शर्मा/ क्विंटन डी कॉक

कैगिसो रबाडा/एनरिक नॉर्खिया बनाम रोहित शर्मा/ क्विंटन डी कॉक

फाइनल मुकाबले में पॉवर प्ले काफी अहम भूमिका निभाएगा। रोहित शर्मा इस सीजन में बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके हैं लेकिन किसी भी मौके पर वह बड़ी पारी खेलने का माद्दा रखते हैं। वहीं डी कॉक की बात करें तो वह जबरदस्त फॉर्म में हैं और पिछले कुछ मैचों में उन्होंने आतिशी बल्लेबाजी की है। ऐसे में दोनों का रबाडा व नॉर्खिया के खिलाफ मुकाबला काफी दिलचस्प होगा।

 आर अश्विन बनाम मुंबई का मध्यक्रम

आर अश्विन बनाम मुंबई का मध्यक्रम

आर अश्विन इस सीजन में 14 मैचों में 13 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वह 7.72 के रन प्रति ओवर के औसत से गेंदबाजी कर रहे हैं। देखने में यह आंकड़े बहुत आकर्षित करने वाले भले ही ना लगे लेकिन वह अहम मौकों पर बड़े विकेट लेने का माद्दा रखते हैं। पहले क्वालिफायर में उन्होंने तीन विकेट लिए थे। लिहाजा उनसे उम्मीद की जा रही है कि फाइनल मुकाबले में मुंबई के लिए मुश्किल खड़ी करें।

जसप्रीत बुमराह बना मार्कस स्टॉयनिस/शिखर धवन

जसप्रीत बुमराह बना मार्कस स्टॉयनिस/शिखर धवन

जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल के इस सीजन में सर्वाधिक विकेट अपने नाम किए हैं। अभी तक वह 27 विकेट हासिल कर चुके हैं। नई गेंद के साथ पॉवर प्ले हो या फिर डेथ ओवर उनका सामना करना बल्लेबाजों को काफी मुश्किल हो रहा है। दिल्ली की ओर से शिखर धवन और स्टॉयनिस एसआरएच के खिलाफ मैच में बैटिंग की शुरुआत करने आए थे, ऐसे में फाइनल मुकाबले में भी ये दोनों इसी भूमिका में नजर आ सकते हैं। दोनों ही बल्लेबाज जबरदस्त फॉर्म में हैं। ऐसे में देखना होगा कि बुमराह की सटीक यॉर्कर का ये दोनों कैसे सामना करते हैं।

 हार्दिक पांड्या बनाम दिल्ली के गेंदबाज

हार्दिक पांड्या बनाम दिल्ली के गेंदबाज

आखिरी के ओवर में हार्दिक पांड्या सबसे खतरनाक बल्लेबाज साबित हुए हैं। इस सीजन में उन्होंने छोटी मगर कुछ बेहद ही आतिशी पारियां खेली हैं। दिल्ली के खिलाफ पहले क्वालिफायर मुकाबले में मुंबई ने 200 रन बनाए थे, जिसमे पांड्या की भूमिका बेहद अहम थी। ऐसे में देखना होगा कि रबाडा, नॉर्खिया के सामने पांड्या किस तरह से बल्लेबाजी करते हैं।

Story first published: Monday, November 9, 2020, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+