For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में हो सकता है IPL 2020 का फाइनल मुकाबला

नई दिल्ली। अहमदाबाद का सरदार पटेल स्टेडियम, जिसे मोटेरा स्टेडियम भी कहा जाता है, देश के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट स्टेडियमों में से एक माना जाता है। यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। स्टेडियम कुछ ही दिनों में पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा। सामने आ रहीं कुछ खबरों के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस स्टेडियम में आईपीएल की मेजबानी करने की योजना बना रहा है। अटकलें हैं कि आईपीएल 2020 का फाइनल सरदार पटेल स्टेडियम में करवाया जा सकता है।

मार्च में शुरू हो सकता है IPL

मार्च में शुरू हो सकता है IPL

ईएसपीएन क्रिकेट वेबसाईट की मानें तो आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगी और इसका फाइनल 24 मई को होगा। सूत्रों के अनुसार, बीसीसीआई और ब्राॅडकास्टर्स इस बात पर सहमत हुए हैं कि आईपीएल-13 दो महीने तक चलेगा। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक होगी, तो फ्रेंचाइजियों को इस बारे में सूचित कर दिया जाएगा।

स्टेडियम पर खर्च हुए हैं 700 करोड़

स्टेडियम पर खर्च हुए हैं 700 करोड़

फिलहाल, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, जिसकी क्षमता 100,000 से अधिक है। लेकिन जैसे ही यहां कोई मैच आयोजित होगा तो सरदार पटेल स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम बन जाएगा। इस स्टेडियम में 1 लाख 10 हजार दर्शक बैठ सकते। दुनिया में ऐसा कोई स्टेडियम नहीं है जहां इतने दर्शक बैठकर मैच देख सकते हों। इस स्टेडियम 63 एकड़ में बनाया गया है। इस स्टेडियम की लागत 700 करोड़ रुपए की बताई जा रही है। इस स्टेडियम को बनाने की तैयारी जनवरी 2016 में की गई थी और अब यह तैयार हो गया है।

ये हैं खासियतें

ये हैं खासियतें

खास बात यह भी है कि यहां 4 हजार कार और 10 हजार दो पहिया वाहन आसानी से पार्क किए जा सकते हैं। और 75 कोर्पोरेट बॉक्स बनाए गए हैं। इसके अलावा इस स्टेडियम में पहली बार एलईडी लाइट लगाई गई है। और तो और स्टेडियम के पास में मेट्रो लाइन भी होगी। एक ओर जहां विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए गुजरात जाना जाता है तो वहीं दूसरी और विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम के लिए भी यह कीर्तिमान दर्ज होगा।

Story first published: Saturday, December 28, 2019, 13:20 [IST]
Other articles published on Dec 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+