IPL 2020 Final: टॉस को लेकर रोहित शर्मा थे कन्फ्यूज, बोले- पता नहीं था क्या करूं
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का फाइनल मैच आज अबुधाबी के मैदान पर खेला जा रहा है जहां पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपना पहला खिताब जीतने के लिये मुंबई इंडिंयस का सामना करने उतरेगी। जहां मुंबई की टीम इस सीजन चौथी बार दिल्ली कैपिटल्स का सामना करते हुए जीत हासिल करना चाहेगी तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने 3 मुकाबलों में मिली हार से सीख लेकर आज के मैच में वापसी करना चाहेगी।
अबुधाबी के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टॉस जीतने के बाद कप्तान अय्यर ने कहा कि हमारे लिये टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना पिछले मैच में काफी अच्छा रहा। हालांकि हम इस मैच को बिल्कुल नये तरीके से ले रहे हैं, इसी लिये हम पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे। हमने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
और पढ़ें: IPL 2020 Final: फाइनल में मुंबई पर भारी पड़ सकते हैं दिल्ली के यह 3 खिलाड़ी, पलट देंगे मैच
वहीं मुंबई इंडियंस के लिये रोहित शर्मा ने कहा कि सच कहूं तो हम काफी कन्फ्यूज हैं इसलिये टॉस हारने का कोई खास गम नहीं है। हम दोनों परिस्थितियों के लिये तैयार हैं। टीम में काफी पॉजिटिव माहौल है और हम बस मैच का लुत्फ उठाते हुए खेलेंगे और कोशिश करेंगे कि फैन्स के लिये इसे जीत सकें। आज के मैच में हमने टीम में एक बदलाव किया है। राहुल चाहर की जगह हमने जयंत यादव को मौका दिया है।
गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच अब तक 27 मुकाबले खेले गये हैं जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम ने 15 बार तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 12 बार जीत हासिल करने का काम किया है। दिल्ली की टीम इस सीजन मुंबई के खिलाफ 3 में से एक भी मैच नहीं जीत सकी है।
और पढ़ें: IPL 2020 final: सहवाग ने की भविष्यवाणी, बताया दिल्ली-मुंबई के मुकाबले में कौन बनेगा चैम्पियन
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, नाथन कोल्टर नाइल, ट्रेंट बोल्ट।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11: शिखर धवन, मार्कस स्टॉयनिस, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, शिमरॉन हेटमायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, प्रवीण दुबे, कगीसो रबाडा, एनरिच नॉर्किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications