नई दिल्लीः फिलहाल जिस तरह से आईपीएल चल रहा है उसको देखते हुए किसी एक टीम को फेवरेट कहना मजेदारी वाली बात नहीं होगी क्योंकि सभी टीमों ने दमखम दिखाया है। यहां तक की निचले पायदान पर मौजूद किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स ने भी। ये टीमें बहुत बुरी नहीं है बस किसी ना किसी वजह से हार के चक्र में उलझ गई हैं।
लेकिन इस बार मुकाबला दो बेहतर स्थितियों वाली टीमों के बीच होने जा रहा है और यह सीजन के पहले डबल डेकर का मुकाबला है जो इन फॉर्म आरसीबी और संजू सैमसन के चलते तूफान बन चुकी राजस्थान रॉयल्स के बीच है।
दोनों ही टीमें अब तक 3 में से दो-दो मैच जीत चुकी हैं लेकिन फर्क लय का है- आरसीबी जहां पिछला मुकाबला जीतकर आ रही है तो वहीं रॉयल्स को केकेआर के हाथों करारी हार झेलने के बाद आ रहे हैं।
अब राजस्थान रॉयल्स रॉबिन उथप्पा की जगह पर युवा यशस्वी जायसवाल में अधिक निवेश करना चाहेगी। यशस्वी को सीएसके के खिलाफ मौका दिया गया था। इसके अलावा राहुल तेवतिया भी बाए हाथ के बल्लेबाज हैं जो आरसीबी के दो कलाईयों के स्पिनरों को टारगेट कर सकते हैं। बाकि टीम वहीं रहने की संभावना है जो पिछले मैच में खेली थी-
राजस्थान रॉयल्स- यशसवी जायसवाल, जोस बटलर (डब्ल्यूके), संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ (सी), राहुल तेवतिया, रियान पराग, टॉम कुरेन, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत, जयदेव उनादकट
दूसरी ओर आरसीबी चाहेगी क्रिस मॉरिस पूरी तरह से फिट होकर आएं और टीम को जरूरी बैलेंस प्रदान करें। यह खिलाड़ी इस मैच को मिस ही कर सकता है। मैच इसुरू उदाना और एडम जांपा को मौका मिलने के चांस है-
आरसीबी- देवदत्त पडिक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली (सी), एबी डिविलियर्स (डब्ल्यूके), शिवम दूबे, गुरकीरत सिंह मान, इसुरु उदाना, वाशिंगटन सुंदर, एडम जम्पा, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल