For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020 : पांच दिग्गज सलामी बल्लेबाज, जो इस साल कर सकते हैं जबरदस्त प्रदर्शन

स्पोर्ट्स डेस्क(नोएडा) : इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 19 सितंबर, 2020 को UAE में शुरू होगा। ऐसे में टूर्नामेंट को लेकर आए दिन किसी के विचार सामने आ रहे हैं। सभी टीमें आईपीएल की तैयारियों में जुटू हुई हैं। इस साल आपको इस टूर्नामेंट में दुनिया भर के कई अच्छे सलामी बल्लेबाज दिखाई देंगे। ऐसे में आज हम आपको आईपीएल 2020 के 5 ऐसे सलामी बल्लेबाजों के नाम बताएंगे जो इस सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन कर अपना दबदबा बना सकते हैं।

1. डेविड वार्नर

1. डेविड वार्नर

डेविड वार्नर आईपीएल में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वार्नर दिल्ली कैपिटल और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने 126 मैचों में 43.17 के औसत और 142.39 के स्ट्राइक रेट से 4706 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 44 अर्द्धशतक शामिल हैं। उन्होंने आईपीएल में 458 चौके और 181 छक्के भी लगाए हैं। हैदराबाद की कप्तानी इस खिलाड़ी को दी गई है। वह हर सीजन में आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आते हैं। वार्नर ने IPL 2019 में ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। उनसे ऐसा ही प्रदर्शन करने की उम्मीद इस सीजन में भी बनी हुई है।

2. रोहित शर्मा

2. रोहित शर्मा

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को चार बार चैंपियन बना चुके हैं। यह खिलाड़ी एक बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ-साथ एक कप्तान भी है। आईपीएल में खेले गए 188 मैचों की 183 पारियों में रोहित शर्मा ने 31.60 की औसत से कुल 4898 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 130.82 का रहा। उनके नाम 1 शतक और 36 अर्द्धशतक भी दर्ज हैं। उन्होंने T20I में 431 चौके और 194 छक्के लगाए हैं। टूर्नामेंट में उनका सर्वोच्च नाबाद 109 रन है। हालांकि रोहित शर्मा ने आईपीएल में अब तक एक सीजन में 700 से अधिक रन नहीं बनाए हैं, लेकिन इस सीजन में बना सकते हैं।

3. आरोन फिंच

3. आरोन फिंच

फिंच का जो राॅयल चैलेंदर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे। आरसीबी के पहले मैच में आरोन फिंच अंतिम एकादश में हो सकते हैं और टीम के लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका में नजर आएंगे। फिंच ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 75 मैचों में 26.31 के औसत और 130.69 के स्ट्राइक रेट से 1737 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 13 अर्द्धशतक बनाए हैउनका उच्चतम स्कोर नाबाद 88 रन है। वह वर्तमान में टी 20 क्रिकेट में सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक है। फिंच ने टी 20 क्रिकेट में कई अच्छी पारियां खेली हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जो टी 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ है। आईपीएल के इस सीजन में भी वह जबरदस्त बल्लेबाजी करके अपना दबदबा बना सकते हैं।

4. केएल राहुल

4. केएल राहुल

केएल राहुल ने 67 आईपीएल मैचों में 42.06 की औसत से 1977 रन बनाए हैं। इस बार राहुल का स्ट्राइक रेट 138.15 है। उन्होंने आईपीएल में 16 अर्धशतक और एक शतक बनाया है। वह आईपीएल 2018 में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। वह आईपीएल 2019 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। केएल राहुल ने आईपीएल में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि उनका नाम इस सीजन में सबसे ऊपर होगा। उन्हें इस साल किंग्स इलेवन पंजाब का कप्तान घोषित किया गया है।

5. क्रिस गेल

5. क्रिस गेल

विंडीज के क्रिस गेल को सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 326 छक्के वाले बल्लेबाज हैं। आईपीएल के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज ने इतने छक्के नहीं जड़े हैं। उन्होंने आईपीएल में 369 चौके भी लगाए हैं। आईपीएल 2020 में भी, यह अनुभवी खिलाड़ी विस्फोटक बल्लेबाजी कर सकता है, चौके और छक्के लगा सकता है और आईपीएल 2020 में अपना दबदबा बना सकता है। आईपीएल में क्रिस गेल के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। क्रिस गेल ने कुल 125 आईपीएल मैच खेले हैं। उन्होंने 41.13 की शानदार औसत और 151.02 की शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 4484 रन बनाए हैं, जिसमें 28 अर्द्धशतक और 6 शतक दर्ज हैं।

Story first published: Monday, September 14, 2020, 10:47 [IST]
Other articles published on Sep 14, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+