
इसे दी पहल
इससे दी पहल पूर्व कप्तान ने एक संभावित नेता के रूप में शुबमन गिल के नाम का उल्लेख किया, जिन्होंने पिछले दो सत्रों में टीम के लिए लाजवाब प्रदर्शन किया। गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स पर गेम प्लान शो के दौरान कहा, "मेरे लिए, इस टीम में कई कप्तानी विकल्प नहीं हैं। मैं शुभमन गिल के साथ जाऊंगा। मैं एक नौजवान के साथ जाऊंगा। दिनेश कार्तिक के पास दो साल का अनुभव रहा। उन्होंने उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। नए युवा चेहरे शुभमन गिल के साथ जाएं। वह नई सोच और परिणाम दे सकते हैं।"

कोलकाता के लिए गिल हैं अहम गिल
बता दें कि कोलकाता ने शुबमन को 1.8 करोड़ में खरीदा था और उन्होंने अबतक खेले 27 मैचों में, 33.26 की औसत से 499 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 134.89 का रहा। अंडर-19 वर्ल्डकप की विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे शुबमन कोलकाता के लिए प्रमुख खिलाड़ी हैं। वह ओपनिंग के साथ-साथ मिडिल आर्डर में भी अपनी भूमिका निभाते हैं।

मुश्किल है कार्तिक का कप्तानी से हटना
हालांकि फ्रेंचाइजी बिल्कुल नहीं चाहेगी कि कार्तिक को फिलहाल कप्तानी से हटाया जाए, क्योंकि साल 2018 के सीजन में उनकी टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज रही थी। गंभीर ने जब कोलकाता का साथ छोड़ा था तो लगा कि रॉबिन उथप्पा को कप्तान बनाया जाएगा, लेकिन भरोसा कार्तिक पर आजमाया गया। तमिलनाडु के लिए कार्तिक ने सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी में अच्छी कप्तानी दिखाई थीष ऐसा लगता है कि कोचिंग और प्रबंधन चाहते हैं कि कार्तिक पहली बार ब्रेंडन मैकुलम, काइल मिल्स और डेविड हसी के नए कोचिंग स्टाफ के साथ काम करें।


Click it and Unblock the Notifications
