For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: सीएसके में जारी घमासान पर गंभीर ने दी धोनी का सलाह, बताया- कैसे करें रैना की कमी पूरी

नई दिल्ली। यूएई में अगले महीने से शुरु होने वाले आईपीएल को लेकर जहां कई टीमों ने ट्रेनिंग कैम्प शुरू कर दिया है तो वहीं 3 बार की खिताबी विजेता चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मुसीबतों का सामना कर रही है। शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम पर कोरोना बम फटने के चलते 2 खिलाड़ी समेत 13 सदस्य इस महामारी का शिकार हो गये तो वहीं शनिवार को टीम के उपकप्तान और मध्यक्रम बल्लेबाज सुरेश रैना ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस सीजन से नाम वापस ले लिया और भारत लौट आये हैं। इसके बाद से ही टीम में काफी उथल पुथल का माहौल बना हुआ है।

और पढ़ें: नहीं रहे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, विराट-सहवाग समेत दिग्गज खिलाड़ियों ने जताया शोक

जहां फैन्स इसे टीम के लिये बड़ा झटका मान रहे हैं तो वहीं पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को 2 बार खिताब जिताने वाले गौतम गंभीर का मानना है कि इससे सीएसके की टीम को कोई खास नुकसान नहीं होने वाला है।

और पढ़ें: IPL 2020: सुरेश रैना के भारत लौटने पर केदार जाधव ने कसा तंज, कहा- हजारों बहाने बनाते हैं

धोनी को करनी चाहिये रैना की कमी पूरी

धोनी को करनी चाहिये रैना की कमी पूरी

सुरेश रैना के आईपीएल में न खेलने के फैसले पर गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्टस के शो क्रिकेट कनेक्टेड में बात करते हुए कहा कि धोनी को अब उनकी कमी अपने खेल से पूरे करनी चाहिये। वह पिछले एक साल से ज्यादा समय से खेल से दूर रहे हैं, ऐसे में उन्हें ज्यादा से ज्यादा खेलने का प्रयास करना चाहिये।

उन्होंने कहा,'यह महेंद्र सिंह धोनी के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का अच्छा मौका है। वह पिछले एक साल से खेल से दूर है इसलिए उसे अधिक गेंदों का सामना करना पड़ सकता है और ऐसे में वह एंकर की भूमिका निभा सकते हैं जो वह पिछले कुछ सालों से भारत के लिए कर रहे थे।'

रैना के जाने से नहीं पड़ेगा कुछ खास फर्क

रैना के जाने से नहीं पड़ेगा कुछ खास फर्क

गौतम गंभीर ने सुरेश रैना के जाने से चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी पर फर्क पड़ने को लेकर साफ किया कि इससे कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि टीम में काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं। ऐसे में खुद धोनी 3 नंबर पर बल्लेबाजी करके रैना की भूमिका निभा सकते है।

उन्होंने कहा,'मुझे लगता है कि यह महेंद्र सिंह जैसे खिलाड़ी के लिए शानदार मौका है और मुझे यकीन है कि वह इसका फायदा उठाएंगे। साथ ही सुरेश रैना भी नहीं है, ऐसे में आपको तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए अनुभवी खिलाड़ी की जरूरत है इसलिए महेंद्र सिंह धोनी यह भूमिका निभा सकते हैं।'

धोनी के अलावा यह खिलाड़ी भी कर सकते हैं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी

धोनी के अलावा यह खिलाड़ी भी कर सकते हैं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी

गंभीर का मानना है कि एमएस धोनी को इस सीजन में तीसरे नंबर पर ही बल्लेबाजी करनी चाहिए क्योंकि टीम में कई ऐसे बल्लेबाज हैं जो फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने कहा,'महेंद्र सिंह धोनी को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए और इसके बाद उनके पास केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, सैम करन हैं जो अपनी भूमिका निभा सकते हैं।'

Story first published: Monday, August 31, 2020, 21:39 [IST]
Other articles published on Aug 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+