For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: मैदान पर भिड़े हार्दिक पांड्या और क्रिस मॉरिस, मैच रेफरी ने लिया एक्शन

IPL 2020: मैच के दौरान भिड़े हार्दिक पांड्या और क्रिस मॉरिस में, मैच रेफरी ने लिया एक्शन

नई दिल्ली। आईपीएल में बुधवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला गया। जिसे मुंबई ने 5 विकेट से जीता। मैच के दौरान उस समय कुछ तनाव देखने को मिला जब मुंबई के हार्दिक पांड्या और बेंगलोर के क्रिस मौरिस में तीखी बहस हो गई। बात इतनी बढ़ी कि मैच रैफरी ने इसे नियमों का उल्लंघन पाते एक्शन लिया है और दोनों को कड़ी फटकार लगाई है।

मैच के दौरान अपने बर्ताव के लिए मुंबई के हार्दिक पांड्या और आरसीबी के क्रिस मॉरिस को आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच रैफरी ने फटकार लगाई गई है। हार्दिक पांड्या ने आचार संहिता के लेवल एक के 2.3 ब्रीच का उल्लंघन किया है, वहीं मॉरिस ने लेवल एक के 2.5 ब्रीच का उल्लंघन किया गया है। इन दोनों खिलाड़ियों ने इसे स्वीकार कर लिया है। मैच रेफरी मनु नायर ने इन दोनों को फटकार लगाई है।

क्रिस मॉरिस और हार्दिक के बीच मैच के 15वें ओवर से ही तनातनी देखने को मिली। 17वें ओवर में दोनों के बीच जुबानी जंग हुई। दोनों के बीच मुंबई की पारी के 19वें ओवर में जोरदार बहस हो गई। जब पांड्या ने मौरिस की गेंद पर छक्का लगाकर उनकी ओर इशारा किया। इसके बाद मौरिस ने पांचवीं गेंद पर उन्हें आउट करके इशारा किया। दोनों खिलाड़ियों ने इस दौरान शब्दों का आदान-प्रदान भी किया। बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई को 165 रनों की जीत के लिए चुनौती दी थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्यकुमार ने 43 गेंदों में नाबाद 79 रन बनाए। उन्होंने मैच में 10 चौके और 3 छक्के लगाए। उनके प्रदर्शन के कारण, मुंबई ने 19.1 ओवर में 166 रन बनाए और 5 विकेट से मैच जीत लिया।

बता दें कि टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मैदान के भीतर जितनी सुर्खियां बटोरते हैं, उससे कहीं ज्यादा मैदान के बाहर भी वह सुर्खियों में रहते हैं। कॉफी विद करन के शो में विवादित बयान के चलते चर्चा में आए हार्दिक पांड्या अक्सर ऐसी बातों की वजह से चर्चा में रहते हैं जिसके चलते उनको लेकर लेकर विवाद खड़ा होता है। भारतीय सेलेब्रिटीज की लोकप्रियता को लेकर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ ह्मयून ब्रांड्स ने एक रिसर्च किया है जिसकी रिपोर्ट को जारी कर दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को सबसे ज्यादा विवादित सेलेब्रिटी करार दिया गया है।

Story first published: Thursday, October 29, 2020, 16:49 [IST]
Other articles published on Oct 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+