For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020 : युवराज समेत मुंबई इंडियंस ने बाहर किए 12 खिलाड़ी, जानें बाकी टीमों में किसका कटा पत्ता

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी अगले महीने 19 दिसंबर को होने वाली है। लेकिन इससे पहले सभी 8 टीमों ने उन खिलाड़ियों के नाम घोषित कर दिए हैं जिन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया है। सबसे ज्यादा बार 4 खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस टीम ने 12 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है, तो वहीं राजस्थान राॅयल्स ने 11 खिलाड़ियों को टीम से निकाला है। आइए जानें काैन से टीम में किन खिलाड़ियों को दिखाया गया बाहर का रास्ता-

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स

तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। फ्रेंचाईजी ने इन खिलाड़ियों का ऐलान करने से पहले ही बता दिया था कि वो 5 खिलाड़ियों को बाहर करने वाली है। ये खिलाड़ी हैं- सैम बिलिंग्स, डेविड विली, मोहित शर्मा, ध्रुव शोरे और चैतन्य बिश्नोई।

सनराइजर्स हैदराबाद

साल 2009 और 2016 का खिताब हासिल करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से भी 5 खिलाड़ी रिलीज हुए हैं। फ्रेंचाइजी ने शाकिब अल हसन, यूसुफ पठान, मार्टिन गुप्टिल, दीपक हुड्डा और रिकी भुई को बाहर किया है।

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस

वहीं नीता अंबानी की टीम व रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने जिन 12 खिलाड़ियों को रिलीज किया है, उनमें एक चाैंकाने वाला नाम है युवराज सिंह। युवराज को मुंबई ने रिटेन नहीं किया है। युवराज के अलावा एविन लुईस, एडम मिल्ने, जेसन बेहरेनडॉर्फ, बेयूरन हेंड्रिक, बेन कटिंग, युवराज सिंह, मयंक मार्कंडे (आउट आउट), बरिंदर शरण, रसिख सलाम, पंकज जसवाल, सिद्धेश लाड (आउट आउट) और अल्जारी जोसेफ को टीम से रिलीज किया है।

किंग्स इलेवन पंजाब

वहीं एक बार भी खिताब नहीं जीत सकी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम से 3 खिलाड़ियों के नाम सामने आए जो मालकिना प्रीटि जिंटा ने घोषित किए। डेविड मिलर, सैम क्यूरन और एंड्रयू टाई इस बार पंजाब की टीम का हिस्सा नहीं होंगे। इन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स

वहीं 2 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने सिर्फ 2 खिलाड़ी रिलीज किए हैं। हालांकि ये दोनों नाम चाैंकाने वाले हैं। एक क्रिस लिन तो दूसरा राॅबिन उथप्पा। लिन एक विस्फोटक ओपनर रहे, वहीं उथप्पा ने कोलकाता के लिए मिडिल आॅर्डर मजबूत किया था, लेकिन अगले सीजन के लिए टीम के मालिक शाहरूख खान ने इनपर पूरा भरोसा नहीं जताया है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से 12 खिलाड़ी रिलीज हुए हैं। वो हैं- मार्कस स्टोइनिस, शिमरॉन हेटमायर, अक्षदीप नाथ, नाथन कूल्टर-नाइल, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, प्रयास रे बर्मन, टिम साउथी, कुलवंत खेजरोलिया, हिम्मत सिंह , हेनरिच क्लासेन, मिलिंद कुमार और डेल स्टेन।

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स

आईपीएल का पहला सीजन साल 2008 में अपने नाम करने वाली राजस्थान राॅयल्स ने 11 खिलाड़ी रिलीज किए हैं। आईपीएल में मशहूर महिला एंकर मयंती लैंगर के पति स्टुअर्ट बिन्नी पर इस बार राजस्थान ने भरोसा नहीं रखा। इनके अलावा एश्टन टर्नर, ओशेन थॉमस, शुभम रंजन, प्रशांत चोपड़ा, ईश सोढ़ी, आर्यमान बिड़ला, जयदेव उनादकट, राहुल त्रिपाठी, लियाम लिविंगस्टोन और सुदेश मिधुन को टीम से रिलीज किया गया है।

दिल्ली कैपिटल्स

वहीं पिछले सीजन में प्लेआफ तक पहुंचने वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 5 खिलाड़ी रिलीज किए हैं, जो हैं- क्रिस मॉरिस, कॉलिन इनग्राम, हनुमा विहारी, अंकुश बैंस और कॉलिन मुनरो।

IPL 2020 नीलामी के लिए टीमों के पास बचा पैसा-

सीएसके - 14.6 करोड़

दिल्ली कैपिटल्स - 27.85 करोड़

पंजाब - 42.7 करोड़

केकेआर - 35.65 करोड़

मुंबई - 13.05 करोड़

राजस्थान - 28.9 करोड़

आरसीबी - 27.9 करोड़

हैदराबाद- 17 करोड़

Story first published: Saturday, November 16, 2019, 14:30 [IST]
Other articles published on Nov 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+