For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: MI के खिलाफ KXIP के सुपर ओवर ने उड़ाए जिमी नीशम के होश, कही ये बात

नई दिल्लीः 14 जुलाई, 2019 को, न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर, जेम्स नीशम, लंदन में प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ सुपर ओवर में शामिल हुए थे। उन्होंने जोफ्रा आर्चर पर छक्के सहित कई रन बनाए। लेकिन उनका प्रयास बेकार गया क्योंकि मार्टिन गुप्टिल स्ट्राइकर एंड पर रन आउट हो गए और मेजबान टीम को उनका पहला वर्ल्ड कप टाइटल मिल गया।

फिर सितंबर में, अपने जन्मदिन पर, नीशम फिर सुपर ओवर प्रतियोगिता का हिस्सा थे, 2019 सीपीएल में सेंट किट्स और नेविस पेट्रियट्स के खिलाफ ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे थे। इस बार भी उनकी टीम हार गई। कुछ महीने बाद, नीशम ने सुपर ओवर का एक ओर खेल टी20 आई में खेला।

जिमी नीशम ने इस बार देखे डबल सुपर ओवर-

जिमी नीशम ने इस बार देखे डबल सुपर ओवर-

30 वर्षीय खिलाड़ी वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2020 संस्करण में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के लिए खेल रहे हैं। उनके नौवें गेम में, मोहाली स्थित फ्रैंचाइजी ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ सुपर ओवर के दो राउंड खेले। हालांकि नीशम मैच का हिस्सा नहीं थे, लेकिन उन्होंने बहुत सारे इमोशंस के साथ डगआउट से खेल को देखा।

IPL 2020: RR और CSK के बीच मुकाबला, संभावित प्लेइंग इलेवन, हेड टू हेड रिकॉर्ड

अंत में, KXIP ने 12 रनों का पीछा करने के बाद दूसरे एक ओवर के एलिमिनेटर में खेल जीत लिया। क्रिस गेल ने ट्रेंट बोल्ट को छक्का मारा फिर मयंक अग्रवाल ने चौका लगाया।

फैन को जवाब दिया-

फैन को जवाब दिया- "मैं अंदर से मर चुका हूं।"

इस बीच, एक प्रशंसक ने नीशम से तनावपूर्ण परिस्थितियों में शांत रहने के अपने रहस्य के बारे में पूछा। यूजर ने ट्विटर पर लिखा, "मुझे आश्चर्य है कि कैसे जिमी नीशम ऐसे खेलों के दौरान अपनी नर्व को शांत रखते हैं। कृपया कुछ टिप्स के साथ हमारी मदद करें। "

इसके जवाब में नीशम ने जो रिप्लाई किया उसके बाद ऐसा लगा गेंदबाज के लिए ये सुपर ओवर का मामला कुछ ज्यादा ही हो चला है और वह अब इससे थक चुका है। उन्होंने फैन को जवाब दिया- "मैं अंदर से मर चुका हूं।"

फिलहाल चमक नहीं छोड़ पाए नीशम-

फिलहाल चमक नहीं छोड़ पाए नीशम-

बता दें कि आईपीएल को खेले गये इस मैच में क्रिकेट के इतिहास में पहली बार एक ही मैच में 2 सुपरओवर देखने को मिले जबकि एक ही दिन में 3 सुपरओवर देखने को मिले। इससे पहले दिन में, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच का खेल भी सुपर ओवर में चला गया और दोनों टीमों ने 163 रन बनाए। केकेआर के लिए लॉकी फर्ग्यूसन हीरो थे क्योंकि उन्होंने सुपर ओवर की सिर्फ तीन गेंदों में दो विकेट चटकाते हुए अपने यॉर्कर्स से पूरी तरह से जीत दिलाई।

जहां तक ​​नीशम की बात है, तो उन्होंने बहुत सारे गेम नहीं खेले हैं। उन्होंने जो तीन मैच खेले हैं, उनमें उनके सात रन हैं। गेंद के साथ, उन्होंने एक विकेट लिया और 10.50 की इकॉनमी दर से रन लीक किए

Story first published: Monday, October 19, 2020, 10:44 [IST]
Other articles published on Oct 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+