नई दिल्लीः जसप्रीत बुमराह और कैगिसो रबाडा के बीच आईपीएल 2020 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज बनने की अच्छी प्रतियोगिता चल रही है जिसमें भारतीय तेज सनसनी को फिलहाल शानदार बढ़त मिल गई है। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जब पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला गया तब बुमराह दोनों टीमों के बीच जैसे निर्णायक फैक्टर साबित हुए।
बुमराह ने दिल्ली की टीम को आतंकित करते हुए शुरुआती ओवर में ही अपना रुतबा कायम कर लिया। आलम यह था जीरो रन पर ही दिल्ली कैपिटल्स 3 विकेट गंवा चुकी थी।
बुमराह ने शीर्ष क्रम को एक के बाद एक विकेट लेकर ध्वस्त कर दिया। उन्होंने मैच में 4 ओवरों में 14 रन देकर 4 विकेट लिए।
मैच के बाद बुमराह ने कहा, "मैं विकेट नहीं पाने और टूर्नामेंट जीतने के साथ ठीक हूं, मुझे एक भूमिका दी गई है इसलिए मैं सिर्फ उस भूमिका को निभाना चाहता हूं। ओपनिंग यॉर्कर वास्तव में महत्वपूर्ण था। मैंने फैसला किया कि मैं खेल में जल्दी करूंगा और जब यह बंद होगा तो यह हमेशा अच्छा रहेगा। मैं हमेशा तैयार रहता हूं जब कप्तान चाहता है कि मैं गेंदबाजी करूं। मैं अंतिम परिणाम पर ध्यान केंद्रित नहीं करता।"
बुमराह और बोल्ट की जोड़ी आईपीएल की शान और मुंबई इंडियंस की जान रही है। ट्रेंट बोल्ट ने इस मुकाबले में भी 2 ओवरों में 9 रन देकर 2 विकेट लिए। बोल्ट भी अब तक प्रतियोगिता में 22 विकेट ले चुके हैं।
बुमराह ने बोल्ट पर बात करते हुए कहा-
"बोल्ट के साथ मेरा बहुत अच्छा तालमेल है। हम मैदानी स्थितियों पर चर्चा करते हैं, इसलिए उससे सीखने के लिए बहुत कुछ है। बल्लेबाज सभी पुरस्कार ले रहे हैं, इसलिए इसे गेंदबाज के रूप में प्राप्त करना अच्छा है (हंसते हुए)। नहीं, मुझे पुरस्कारों की चिंता नहीं है। जब तक टीम जीत रही है मैं खुश हूं।"