For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: बुमराह की 3 गेंदें जिन्होंने मैच का रुख MI से CSK की ओर कर दिया

नई दिल्लीः आखिरकार आईपीएल 2020 का आगाज हुआ और दुनिया भर के तमाम क्रिकेट फैंस का भारतीय दिग्गज क्रिकेटरों के मैदान में उतरने का इंतजार भी पूरा हुआ। पहला मुकाबला अबू धाबी में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुआ जिसमें सीएसके ने 5 विकेट से बाजी अपने नाम की।

यह मैच सीएसके खेमे की ओर से धोनी की वापसी और मुंबई इंडियंस की ओर से हार्दिक पांड्या की वापसी को लेकर बहुप्रतीक्षित हो गया था। धोनी ने पिछले विश्व कप के बाद से जहां कोई मैच नहीं खेला था तो हार्दिक पीठ की चोट के बाद और फिर उसके ऑपरेशन के चलते बाहर थे।

जसप्रीत बुमराह ने दी सीएसके को 'रफ्तार'-

जसप्रीत बुमराह ने दी सीएसके को 'रफ्तार'-

इस बीच एक और खिलाड़ी था जिसको देखने के लिए लोग बेताब थे। ये थे जसप्रीत बुमराह जो मुंबई इंडियंस के सबसे बड़े ट्रंप कार्ड हैं। लेकिन इस मैच में बुमराह की वापसी फीकी रही क्योंकि जिस तरह की शुरुआत उन्होंने की थी उसके बाद वह पूरी तरह पटरी से उतरते दिखाई दिए।

दरअसल यह बुमराह ही थे जिन्होंने मैच पर पकड़ खोती दिख रही चेन्नई सुपर किंग्स को फिर से वो मोमेंटम दे दिया जिसकी येलो आर्मी को तब सख्त जरूरत थी। आइए देखते हैं बुमराह की कौन सी वे तीन गेंदें हैं जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को रफ्तार के घोड़े पर सवारी करने का रास्ता दिखा दिया-

7 गेंदों का पहला ओवर, अंतिम 3 गेंदों पर बने 14 रन-

7 गेंदों का पहला ओवर, अंतिम 3 गेंदों पर बने 14 रन-

जिस पर बुमराह को रोहित ने पहली बार गेंद का जिम्मा सौंपा तब तब तक चेन्नई की पारी के 5 ओवर हो चुके थे और वह टीम अपने दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों के विकेट गंवाने के बाद पॉवरप्ले में रनों के लिए जूझ रही थी। तब सीएसके का स्कोर 5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 23 रन था।

IPL 2020 Match 2: दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब की बेस्ट संभावित XI

यहां से बुमराह ने डु प्लेसिस के सामने दनदनाता हुआ स्पैल फेंकना शुरू किया और उनकी पहली ही गेंद की रफ्तार 143 किलोमीटर प्रति घंटा थी जिस पर कोई रन नहीं बना। अगली दो गेंदो पर भी कोई रन नहीं बना। फिर ओवर की चौथी गेंद दोबारा 143 किलोमीटर प्रति घंटा पर डॉट बॉल साबित हुई। यहां से सीएसके के हौसले पस्त और मुंबई इंडियंस हावी होता नजर आ रहा था।

छक्का लगाते ही रायडू का आत्मविश्वास दोगुना हो गया-

छक्का लगाते ही रायडू का आत्मविश्वास दोगुना हो गया-

कमेंट्री बॉक्स से भी मुंबई की तारीफों के पुल बांधे जाने शुरू हो गए थे कि ये वो टीम है जहां पहले ही विपक्षी की हालत खस्ता है और अब 5 ओवर बाद बुमराह जैसा गेंदबाज आया है। उसके बाद बाद बुमराह की अगली गेंद पर 3 रन बन गए और रायडू क्रीज पर आ गए। यहीं से बुमराह और मुंबई इंडियंस का बुरा समय शुरू हो गया।

बुमराह ने छठी बॉल को नो-बॉल कर दिया जिस पर चौका लगा। यहां से रायडू को फ्री हिट मिल गई और बुमराह को एक गेंद और फेंकनी पड़ी। उनकी ये गेंद 134 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दर्ज हुई जिस पर राडयू ने निर्मम छक्का लगा दिया। इसके साथ ही जिस ओवर की शुरू की चार गेंदों पर एक भी रन नहीं बना, वह 14 रन खर्च करके समाप्त हुआ।

बुमराह ने हर ओवर में दी बाउंड्री-

बुमराह ने हर ओवर में दी बाउंड्री-

रायडू यहां से जो आत्मविश्वास लेकर गए उसने बाद में मुंबई खेमे में खूब तबाही मचाई। रायडू पहले ही दो चौके मारकर लय में आने की कोशिश कर चुके थे। इसके बाद बुमराह को गेंदबाजी से हटा दिया गया। बुमराह फिर सीएसके की पारी के 12वें ओवर में आए लेकिन तब तक खेल सेट हो चुका था और रायडू 47 रन बनाकर खेल रहे थे। रायडू ने बुमराह के इस ओवर में स्टेट ड्राइव पर चौका लगाकर आईपीएल 2020 का पहला अर्धशतक भी ठोक दिया।

मुंबई इंडियंस के सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए-

मुंबई इंडियंस के सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए-

इतना ही नहीं बुमराह ने इस मैच में अपने हर ओवर में बाउंड्री दी। उनके तीसरे ओवर में फाफ ने उनकी तीसरी गेंद पर चौका जड़ा। फिर रायडू के आउट होने के बाद बुमराह जब अपना आखिरी ओवर करने आए तब मुंबई इंडिंयस को अपने डेथ ओवर गेंदबाज से काफी उम्मीदें थी और बुमराह के सामने थे सैम करन जो धोनी से ऊपर बल्लेबाजी करने आए थे। तब सीएसके को जीत के लिए 12 गेंदों पर 16 रन चाहिए थे, लेकिन बुमराह यहां भी प्रभाव नहीं छोड़ सके और सैम ने उनको शुरुआत में ही छक्का जड़ दिया और अगली गेंद आउट हो गए। फिर डु प्लेसिस ने बुमराह पर चौका जड़ा और फिर अपनी फिप्टी भी पूरी की।

बुमराह इस मैच में मुंबई इंडियंस की कमजोर कड़ी साबित हुए और सबसे महंगे गेंदबाज बनकर 4 ओवरों में 43 रन लुटा बैठे।

Story first published: Sunday, September 20, 2020, 12:40 [IST]
Other articles published on Sep 20, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+