For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कंगारू कोच ने कहा- आप अरबों रुपये देकर भी कमिंस को नहीं बदल सकते

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के सीमर पैट कमिंस ने हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक बड़ी डील हासिल करके सबको चौंका दिया था। हालांकि कमिंस एक हॉट डील थे लेकिन जब कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने उन्हें पिछले सप्ताह नीलामी में 15.5 करोड़ रुपये में खरीदा तो किसी को इतनी रकम पाने की उम्मीद नहीं थी। 26 साल के कमिंस टेस्ट में नंबर 1 गेंदबाज हैं और केकेआर प्रबंधन का मानना ​​है कि वह टी -20 टूर्नामेंट में अपनी लाल गेंद से मिली ख्याति जैसा ही प्रदर्शन करेंगे।

हालांकि ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर को लगता है कि गेंदबाज भारी कीमत के टैग के बोझ से बहुत कम प्रभावित होगा और उसी तरह से अपनी बेस्ट बॉलिंग करेगा जिसने कमिंस को वर्तमान क्रिकेट का टॉप गेंदबाज बनाया है। कमिंस ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में आठ विकेट लिए थे और पर्थ में नवीनतम मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन विकेट हासिल किए थे।

लैंगर ने बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले बुधवार को कहा, "आप उसे (कमिंस) 100 मिलियन डॉलर दे दो या फिर 1 बिलियन डॉलर दे दो, ये नहीं बदलने वाला है। ये वो लोग हैं जिन्हें आप अपनी टीम में चाहते हैं। आप उसे एक दिन में एक अरब डॉलर का भुगतान कर सकते हैं और यह उसे बदलने वाला नहीं है। वह सिर्फ क्रिकेट खेलना पसंद करता है, वह एक शानदार युवा खिलाड़ी है ... यह उसे प्रभावित करने वाला नहीं है। "

कमिंस आईपीएल के इतिहास में चौथे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं और सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं। वहीं इस रकम को खर्च करने के बारे में पूछने पर कमिंस हल्के-फुल्के अंदाज में सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि उनकी प्रेमिका बेकी बोस्टन हमारे पालतू डॉगी के लिए के लिए खिलौने खरीदना चाहती थी।

कमिंस के 25 T20I से 32 विकेट हैं , उन्होंने 77 टी 20 में 24.46 की औसत से 92 विकेट लिए हैं। कमिंस के अलावा, ग्लेन मैक्सवेल (10.75 करोड़ रुपये), नाथन कूल्टर नाइल (8 करोड़ रुपये), मार्कस स्टोइनिस (4.8 करोड़ रुपये), आरोन फिंच (4.4 करोड़ रुपये) और केन रिचर्डसन (4 करोड़ रुपये) जैसे अन्य ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स भी हैं। इस साल की आईपीएल नीलामी में कंगारू खिलाड़ियों को लेकर आकर्षक सौदे हुए।

लैंगर को विश्वास है कि आईपीएल में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों का प्रदर्शन 2020 और 2021 में एक ही प्रारूप में दो विश्व कप से पहले उनके कौशल को सुधारने में मदद करेगा। हाल ही में, ऑस्ट्रेलिया ने भारत श्रीलंका और पाकिस्तान।

Story first published: Wednesday, December 25, 2019, 16:37 [IST]
Other articles published on Dec 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+