Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020 : जोफ्रा आर्चर के बीमर ने पांड्या को डाला मुश्किल में, फिर सूर्यकुमार ने लिया बदला

नई दिल्ली। यूएई में चल रहे आईपीएल सीजन-13 में ना सिर्फ बल्लेबाजों की खतरनाक बल्लेबाजी देखने को मिल रही है, बल्कि गेंदबाज भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कहा जा रहा था कि पिच स्पिनरों के लिए ज्यादा मददगार साबित होगी, लेकिन तेज गेंदबाजों ने भी कहर ढाया हुआ है। सीजन का 21वां मुकाबला राजस्थान राॅयल्स और मुबंई इंडिंस के बीच हुआ। इस दाैरान राजस्थान के तेत गेंदबाज जोफ्रा आर्चर घातक गेंदबाजी करते दिखे, जिन्होंने हार्दिक पांड्या को बीमर फेंकते हुए नीचे गिरा दिया, फिर सूर्यकुमार यादव के हेलमेट पर जोरदार बाउंसर मारा।

आर्चर का यह कहर देखने को मिला 19वें ओवर में। ओवर की पहली गेंद पर आर्चर ने 152 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पांड्या को बीमर फेंका। गेंद सीधी मुंह पर आती देख पांड्या खुद को संभाल नहीं सके और नीचे गिर गए। कुछ हद तक पांड्या असहज महसूस करते दिखे। फिर इसी ओवर की चाैथी गेंद का सामना कर रहे थे सूर्यकुमार। इस बार आर्चर ने तेज बाउंसर मारा जो सीधा उनके हेलमेट पर जा लगा। गेंद लगते ही सूर्यकुमार ने हेलमेट खोल दिया और ऐसा प्रतीक हुए कि उनसे सिर में बाउंसर का असर पड़ा।

यह देख सभी खिलाड़ी हैरान रह गए। मैदान पर तुरंत फिजियो डाॅक्टर किट लेकर उनके पास आ गए। हालांकि कुछ ही देर में सूर्यकुमार फिर से खेलने के लिए तैयार हो गए। अगली ही गेंद पर सूर्यकुमार ने बदला ले लिया। ओवर की पांचवीं गेंद पर सूर्यकुमार ने अजीबोगरीब शाॅट खेलने हुए थर्ड अंपायर की ओर छक्का लगाते हुए बदला ले लिया। बता दें कि मुंबई ने इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 194 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा, हालांकि स्टीव स्मिथ की अगुआई वाली राजस्थान की टीम 136 रनों पर सिमट गई और मुंबई ने 57 रन से मैच जीतकर अंक तालिका में पहले स्थान पर कब्जा कर लिया।

Story first published: Wednesday, October 7, 2020, 13:59 [IST]
Other articles published on Oct 7, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+