For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CSK vs RR : जोस बटलर ने हवा में उछलकर लपका शानदार कैच, देखता रह गया बल्लेबाज

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के तेरहवें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार (19 अक्टूबर) को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में मैच खेला। चेन्नई पहले बल्लेबाजी करने आया। उनकी पारी के दाैरान राजस्थान के ओपनर जोस बटलर द्वारा एक ऐसा हैरानी भरा कैच देखने को मिला। चेन्नई के सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस और सैम कुरेन मैदान पर आए। मैच की गंभीरता को देखते हुए दोनों ने विकेट बचाकर बल्लेबाजी की। हालांकि, पारी का तीसरा ओवर फेंकने आए जोफ्रा आर्चर ने जोस बटलर के हाथों डु प्लेसिस को कैच आउट करवा दिया।

डु प्लेसिस ने आर्चर के ओवर की आखिरी गेंद को चाैके के लिए मारा, लेकिन वहां फील्डिंग कर रहे बटलर ने शानदार डाइव लगाई और गेंद को दोनों हाथों से कैच कर लिया। डु प्लेसिस 9 गेंदों पर केवल 10 रन बनाकर मैदान से चले गए। डु प्लेसिस ने इस आईपीएल सीजन में चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक चेन्नई के लिए 9 मैचों में 375 रन बनाए हैं।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

बता दें कि बटलर आमतौर पर विकेटकीपिंग करते हैं लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों से संजू सैमसन को विकेटकीपिंग करने की जिम्मेदारी दी गई है।लेकिन जोस बटलर जिस अंदाज में शानदार विकेटकीपिंग करके बेहतरीन कैच लेते हैं, वैसा ही कैच उनके द्वारा फील्डिंग के दाैरान देखने को मिल रहे हैं। डु प्लेसिस को आउट करने के बाद उन्होंने 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर श्रेयस गोपाल की गेंद पर भी कैच लपका और सैम कुरन को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। हालांकि ये वाला कैच आसान था। ये इस सीजन में जोस बटलर का पांचवां कैच था।

वहीं मैच की बात करें तो सीएसके 5 विकेट खोकर 125 रन ही बना पाई थी। आसान लक्ष्य का पीछा राजस्थान ने 7 विकेट रहते 17.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। राजस्थान की यह 10 मैचों में चाैथी जीत रही, जबकि सीएसके को 7वीं हार का सामना करना पड़ा।

Story first published: Tuesday, October 20, 2020, 6:41 [IST]
Other articles published on Oct 20, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+