For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020 : बुरी तरह से पिट गए रबाडा, दूसरी बार लाैटना पड़ा खाली हाथ

नई दिल्ली। आईपीएल 2020 का 47 वां मैच मंगलवार (27 अक्टूबर) को दुबई में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस दाैरान हैदराबाद के खिलाफ, दिल्ली के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने अपने एक शर्मनाक रिकाॅर्ड अपने नाम किया है। वह मैच के दाैरान बुरी तरह से पिटे। उन्हें बिना विकेट लिए खाली हाथ लाैटना पड़ा।

टॉस जीतने के बाद दिल्ली ने हैदराबाद को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, हैदराबाद निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट पर 219 रन बनाए। इस बीच, दिल्ली के गेंदबाज रबाडा ने एक भी विकेट नहीं लिया। उन्होंने 4 ओवर फेंके और अधिकतम 54 रन लुटाए। वह आईपीएल में लगातार 25 मैचों के बाद विकेटे लेने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने तीन साल पहले 2 मई, 2017 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए एक मैच में बिना विकेट गंवाए 4 ओवर में 59 रन दिए थे।

आईपीएल 2020 में रबाडा के प्रदर्शन को देखते हुए, उन्होंने अब तक खेले 12 मैचों में 16.86 के औसत से 23 विकेट लिए हैं। इसके अलावा, IPL 2020 के पर्पल कैप पर कब्जा फिलहाल रबाडा ने किया है। रबाडा ने आईपीएल की शुरूआत 2017 में हुई थी। 2017 में खेले 6 मैचों में रबाडा सिर्फ 6 विकेट ले सके थे। लेकिन 2018 में दिल्ली के लिए रबाडा ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने 12 मैचों में 25 विकेट लिए थे।

Story first published: Tuesday, October 27, 2020, 22:54 [IST]
Other articles published on Oct 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+