IPL 2020 : मोहम्मद शमी के हाथ से निकली पर्पल कैप, KL राहुल रनों के मामले में सबसे आगे

नई दिल्ली। आईपीएल 2020 का 11वां मैच रविवार (29 सितंबर) को दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। हैदराबाद ने 15 रन से मैच जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 4 विकेट खोकर 162 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए, दिल्ली 7 विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी और 15 रन से मैच हार गई। इस मुकाबले के साथ अंक तालिका में बदलाव तो हुआ, लेकिन साथ में पर्पल कैप के लिए भी गेंदबाजों में जंग देखने को मिल रही है।

रबाडा रेस में

रबाडा रेस में

पर्पल कैप को हासिल करने के लिए दिल्ली के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा रेस में बने हुए हैं। रबाडा ने हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लिए। इसी के साथ रबाडा ने पर्पल कैप की रेस में किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की बराबरी कर ली है। रबाडा ने 3 मैचों में 7 विकेट हासिल कर लिए हैं। वहीं शमी के नाम भी 3 मैचों में 7 विकेट दर्ज हैं। शमी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच में 3 ,जबकि आरसीबी के खिलाफ हुए मैच में 1 विकेट हासिल किया। इसके बाद राजस्थान के खिलाफ हुए मैच में 3 विकेट लिए थे।

राहुल रनों के मामले में सबसे आगे

राहुल रनों के मामले में सबसे आगे

अभी तक 11 लीग मैच होने तक ऑरेंज कैप पर किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने कब्जा किया हुआ है। आईपीएल सीजन-13 का पहला शतक जमाने वाले पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने किया हुआ है। राहुल ने अभी तक खेले 3 मैचों में 156.34 की स्ट्राइक रेट से 222 रन बना लिए हैं। दूसरे नंबर पर पंजाब के ही मयंक अग्रवाल हैं, जिन्होंने 3 मैचों में 170.00 की स्ट्राइक रेट से 221 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर सीएसके के फाफ डु प्लेसिस हैं जिन्होंने 173 रन बनाए हैं।

'कोई भी धोनी की तरह नहीं खेल सकता', संजू सैमसन ने शशि थरूर को दिया जवाब

संजू सैमसन के नाम सबसे ज्यादा छक्के

संजू सैमसन के नाम सबसे ज्यादा छक्के

अभी तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने का करिश्मा राजस्थान के बल्लेबाज संजू सैमसन ने किया है। संजू ने महज 2 मैचों में 16 छक्के लगा दिए हैं। दूसरे नंबर पर मंयक अग्रवाल हैं, जिसनके नाम 11 छक्के दर्ज हैं।

Story first published: Wednesday, September 30, 2020, 14:52 [IST]
Other articles published on Sep 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+