IPL 2020: अंबति रायडु पर बरसे केविन पीटरसन, कहा- ऐसा लगा जैसे पिच पर सो रहे हों
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 25वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच खेला गया, जहां पर एक बीर फिर से सीएसके के बल्लेबाजों ने फैन्स को निराश किया और सीजन में अपनी 5वीं हार का सामना किया। 2010 के बाद यह पहली बार है जब सीएसके की टीम को आईपीएल के पहले चरण के 7 में से 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा हो। शनिवार को खेले गये इस मैच में सीएसके की टीम को 169 रनों का पीछा करना था। जिसका पीछा करते हुए सीएसके की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी।
और पढ़ें: आईपीएल 2020 के 25 मैच हुए पूरे, किसके पास है पर्पल कैप और ऑरेंज कैप?
इस सीजन लगातार खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन से जूझ रही सीएसके की टीम को एक बार फिर बल्लेबाजों ने निराश किया और 37 रनों से मैच को हार गई। लीग में सीएसके के लिये वापसी कर पाना आसान नहीं होने वाला है, लगातार बढ़ते रन रेट के दबाव और खराब बल्लेबाजी के चलते इस साल सीएसके की टीम लीग मैचों से बाहर होने वाली पहली टीम बनने की ओर है। वहीं सीएसके की इस हार को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने सीएसके के लिये 42 रनों की पारी खेलने वाले अंबति रायडु की जमकर आलोचना की है।
और पढ़ें: SRH vs RR : राजस्थान ने तोड़ा हार का सिलसिला, 5 विकेट से जीता मैच

अंबति रायडु की रनिंग से खफा हैं केविन पीटरसन
केविन पीटरसन का मानना है कि अंबति रायडु ने मैच में शुरू से ही अपने हथियार डाल दिये थे और विकेट के बीच में रनों को लेने में इस कदर सुस्ती दिखा रहे थे जैसे कि पिच पर सो रहे हों।
उल्लेखनीय है कि अंबति रायडु (Ambati Rayudu) सीएसके के लिये पारी के चौथे ओवर में ही बल्लेबाजी करने आ गये थे और 18वें ओवर तक क्रीज पर रहे। करीब 14 ओवर तक मैदान पर रहन के दौरान उन्होंने 40 गेंदों में 42 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने सिर्फ 4 ही चौके लगाये। पीटरसन ने रायडु की विकेट के बीच में दौड़ को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि वह 8वें ओवर में भी 2 रन लेने के लिये इच्छुक नजर नहीं आ रहे थे। वहीं उनके साथ अपना पहला मैच खेल रहे एन जगदीशन कई मौकों पर 2 रन चुराने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन रायडु अपना पहला रन भी पूरा नहीं कर पा रहे थे।

रायडु को जगाने की जरूरत
केविन पीटरसन का मानना है कि टीम मैनेजमेंट को रायडु से बात करके उन्हें जगाने की जरूरत है।
कमेंट्री के दौरान उन्होंने कहा, ' किसी को अंबति रायडु के पास जाकर उन्हें थोड़ा जागने की जरूरत है। उन्हें यह बताने की जरूरत है कि आपने दुनिया के बेस्ट खिलाड़ियों को देखा है, वह सिर्फ बड़े शॉट नहीं खेलते बल्कि विकेट के बीच में दौड़ते हैं। कम से कम वह पूरी कोशिश तो करते हैं। जब आप इस तरह के स्कोर का पीछा कर रहे हों, मुझे फर्क नहीं पड़ता आप कौन हैं। आपको अपना बेस्ट देना होगा और विकेट के बीच अपनी बेस्ट दौड़ दिखानी होगी।'

पीटरसन ने दिया कोहली-डिविलियर्स का उदाहरण
पीटरसन ने आगे विराट कोहली और डिविलियर्स की विकेट के बीच दौड़ का उदाहरण देते हुए कहा कि आप कोहली-डिविलियर्स को देखिए, टीम में अपने शाथी डुप्लेसिस को देखिए, वॉर्नर-बेयरेस्टो किसी भी बड़े खिलाड़ी की बात करें इन सभी ने एक स्टैंडर्ड सेट किया है। आपको जीत दिलाने के लिये उसे तो फॉलो करना ही होगा।
गौरतलब है कि आईपीएल के इतिहास में अब तक की सबसे सफल टीम मानी जाने वाली सीएसके के लिये यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है और उसने सिर्फ 2 ही जीत हासिल की है। उसके हालिया प्रदर्शन को देखते हुए पहली बार उसका प्लेऑफ तक पहुंच पाना नामुमकिन नजर आ रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications