IPL 2020: किंग्स इलेवन पंजाब के लिये खुशखबरी, कोरोना वायरस से उबरे करुण नायर

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी के बीच बीसीसीआई ने आईपीएल 2020 को 19 सितंबर से आयोजित कराने का फैसला किया है। भारत में बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए इस टूर्नामेंट को यूएई की मेजबानी में आयोजित कराया जा रहा है। ऐसे में बीसीसीआई के लिये इस टूर्नामेंट का आयोजन बायो सिक्योर बबल में कराना आसान काम नहीं है। फ्रैंचाइजियां इस समय तैयारियों में जुट गई हैं और अगले हफ्ते तक ज्यादातर टीमें अपने खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ के साथ चार्टेड प्लेन में यूएई निकल जायेंगी।

और पढ़ें: जावेद मियांदाद ने इमरान खान को लताड़ा, कहा- पीएम ने दिया मुल्क को धोखा, मैं सिखाउंगा राजनीति

इस बीच आईपीएल की फ्रैंचाइजी टीम किंग्स इलेवन के लिये बहुत बड़ी खुशखबरी आई है। पिछले महीने के आखिर में किंग्स इलेवन पंजाब के लिये खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज करुण नायर कोरोना वायरस के टेस्ट में पॉजिटिव पाये गये थे जिसके बाद वह 2 हफ्तों तक अपने घर में आइसोलेशन में रहे।

और पढ़ें: IPL 2020 के लिये एक्सट्रा नेट बॉलर्स ले जायेंगी टीमें, CSK, KKR, DC के साथ जुड़ेंगे इतने गेंदबाज

कोरोना टेस्ट में पास हुए नायर

कोरोना टेस्ट में पास हुए नायर

अब यूएई जाने से पहले जब टीमें खिलाड़ियों को फिर से कोरोना टेस्ट कराने को कह रही हैं तो करुण नायर ने 8 अगस्त को टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है और अब वह टीम के साथ यूएई जाने को तैयार हैं। करुण नायर को अब 3 टेस्ट से और गुजरना होगा। उल्लेखनीय है कि किंग्स इलेवन पंजाब के टीम प्रबंधन ने यूएई जाने से पहले यह प्रोटोकॉल तय किया है। इसमें सभी खिलाड़ियों और सपॉर्ट स्टाफ को तीन बार कोरोना टेस्ट से गुजरना पड़ेगा।

20 अगस्त को यूएई जायेगी पंजाब की टीम

20 अगस्त को यूएई जायेगी पंजाब की टीम

केवल वही खिलाड़ी 20 अगस्त को टीम के साथ यूएई जाएंगे जो कोरोना टेस्ट में पास होंगे। ईएसपीएन क्रिकइंफो की खबर के अनुसार नायर बेंगलुरु से एक चार्टर फ्लाइट में चंद लोगों के साथ बैठकर पहले दिल्ली जाएंगे और फिर वहां से उनके साथ और खिलाड़ी जुड़ेंगे।

किंग्स इलेवन पंजाब के लिये करुण नायर ने 14 मैच खेलकर 306 रन बनाने का काम किया है, जिसमें उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाये हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 134.80 का रहा है। कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले करुण नायर पहले हाई-प्रोफाइल भारतीय क्रिकेटर थे।

राजस्थान रॉयल्स के फील्डिंग कोच को भी हुआ कोरोना

राजस्थान रॉयल्स के फील्डिंग कोच को भी हुआ कोरोना

वहीं इससे पहले बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के फील्डिंग कोच दिशांत याग्निक भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं और वह कोरोना पॉजिटिव पाये जाने वाले आईपीएल से जुड़े दूसरे सदस्य बनें। गौरतलब है कि आईपीएल को एक सुरक्षित टूर्नामेंट बनाये जाने को लिये बीसीसीआई ने खिलाड़ियों और सपॉर्ट स्टाफ के लिए लंबी टेस्ट प्रक्रिया बनाई है। इसमें कई बार जरूरी टेस्ट, यूएई में एक सप्ताह लंबा क्वॉरनटीन पूरा करने के बाद ही टीमें ट्रेनिंग शुरू कर सकती हैं। इसके साथ ही स्थानीय सरकार के नियम के अनुसार यूएई में आने वाले किसी भी बाहरी नागरिक के पास कम से कम 96 घंटे पहले की कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए।

Story first published: Thursday, August 13, 2020, 18:21 [IST]
Other articles published on Aug 13, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+