
लाड ने कहा- नेट्स ने में भी रसेल का सामना नहीं चाहता
लाड ने kkr.in को बताया, '' मुझे अब किसी समय उनको नेट्स में गेंदबाजी करनी होगी। मैंने पहले ही बुमराह का सामना नेट्स में और घरेलू मैचों में किया है। इसलिए, मुझे कुछ पता है कि क्या उम्मीद करनी चाहिए। रसेल के साथ, मैंने देखा है कि वह कितना विनाशकारी हो सकता है। मैंने कभी उसे गेंदबाजी नहीं की। इसलिए, मुझे लगता है कि यह पूरी बात की अनिश्चितता है जिसके बाद मैंने ये कहा कि मैं आंद्रे रसेल को गेंदबाजी नहीं करना चाहता हूं। "
भ्रष्टाचार के आरोप साबित होने के बाद अफगानिस्तान ने कोच को 5 साल के लिए बैन किया

2019 आईपीएल के सितारे हैं रसेल-
रसेल ने 2019 में केकेआर के साथ एक शानदार सीजन किया, टीम के लिए असाधारण रूप से कठिन परिस्थितियों में मैच जीते। उन्होंने 204.81 के स्ट्राइक-रेट के साथ 56.66 के औसत से 510 रन बनाए, जिसमें चार अर्धशतक शामिल थे। कोच ब्रेंडन मैकुलम और मेंटर डेविड हसी के नेतृत्व में केकेआर के थिंक टैंक रसेल को बढ़ावा देने पर विचार कर रहे हैं, ताकि ऑलराउंडर के बड़े हिटिंग कौशल का अधिकतम उपयोग किया जा सके।

टीम प्रबंधन रसेल को बड़ी भूमिकाओं की तैयारियों में-
रविवार को आईपीएल का शेड्यूल जारी होने के बाद टीम के मेंटोर डेविड हसी ने कहा कि टीम कई विकल्पों पर विचार कर रही है जिसमें रसेल को बल्लेबाजी के लिए तीसरे क्रम पर भेजना भी शामिल है।
हसी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'अगर इससे टीम को फायदा होता है और हमें क्रिकेट मैच को जीतने में मदद मिलती है, तो क्यों नहीं? अगर आंद्रे रसेल तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आते है और 60 गेंदों का सामना करते हैं तो वह वास्तव में दोहरा शतक बना सकते हैं। रसेल के साथ कुछ भी संभव है।'
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपना पहला मैच 23 सितंबर को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेलेगी।


Click it and Unblock the Notifications
