For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: KKR की टीम में शामिल हुआ यह दिग्गज खिलाड़ी, संभालेंगे फील्डिंग कोच की कमान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट की ओर से आयोजित होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन की तैयारियों में हर फ्रैंचाइजी जुट गई है। इस बीच 2 बार की खिताबी विजेता टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने अपनी टीम के नये फील्डिंग कोच के नाम की घोषणा कर दी है। केकेआर ने ट्विटर 13वें सीजन का लिये फील्डिंग कोच का ऐलान करते हुए इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज जेम्स फॉस्टर को टीम का फील्डिंग कोच नियुक्त किया है।

केकेआर ने सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर नियुक्ति की पुष्टि करते हुए इसका ऐलान किया है। केकेआर ने असम के क्रिकेटर सुभादीप घोष को रिलीज किया और जेम्स फॉस्टर को उनकी जगह टीम से जोड़ा है।

और पढ़ें: IND vs NZ: क्या गेंदबाजों ने पकड़ ली है विराट कोहली की बल्लेबाजी में खामी, लगातार हो रहे हैं बोल्ड

केकेआर ने आईपीएल के 13वें सीजन के लिये न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्लम को टीम का हेड कोच बनाया है और फोस्टर अब उनकी टीम का हिस्सा बन गये हैं। मैक्लम ने मुख्य कोच के रूप में जैक्स कैलिस की जगह ली है।

फॉस्टर ने इंग्लैंड के लिए 2001 से 2009 के बीच 7 टेस्ट, 11 वनडे इंटरनेशनल और पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। फॉस्टर ने 2001 में मोहाली में भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया और कोचिंग से जुड़ने के लिए 2018 में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से संन्यास लिया।

और पढ़ें: IND vs NZ: जब खिलाड़ियों की कमी के चलते मैदान पर फील्डिंग करने उतरे कोच, फैन्स हुए हैरान

2020 के लिए केकेआर की पूरी टीम
आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक, हैरी गार्ने, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्गसन, नीतीश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, संदीप वारियर, शिवम मावी, शुभमन गिल, सिद्धेष लाड, सुनील नरेन, पैट कमिंस, इयोन मोर्गन, वरुण चक्रवर्ती, टॉम बैंटन, राहुल त्रिपाठी, क्रिस ग्रीन, एम सिद्धार्थ, प्रवीण तांबे, निखिल नायक।

Story first published: Tuesday, February 11, 2020, 12:14 [IST]
Other articles published on Feb 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+