For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'वो टीम के लिए गोली भी खा सकता है'- KKR के पूर्व चीफ ने बताया गंभीर क्यों हैं धोनी से बेहतर कप्तान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में भले ही महेंद्र सिंह धोनी को सबसे महान कप्तान माना जाता है लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व टीम डायरेक्टर जॉय भट्टाचार्य इससे इत्तेफाक नहीं रखते। उनका मानना है कि यह बिल्कुल सच है धोनी दुनिया के सबसे शांत कप्तान हैं, स्थिति कैसी भी हो वह अपना संयम और खिलाड़ियों पर भरोसा नहीं खोते। लेकिन अगर कप्तानी में उनकी पसंद की बात की जाये तो गौतम गंभीर उनसे ज्यादा बेहतर कप्तान साबित हुए हैं।

और पढ़ें: टल गया क्रिकेट इतिहास का सबसे अनोखा मैच, जल्द आयेगी नई तारीख सामने

उल्लेखनीय है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज को राष्ट्रीय टीम में भले ही ज्यादा कप्तानी करने का मौका नहीं मिला लेकिन आईपीएल के दौरान गौतम गंभीर ने कोलकाता नाइट राईडर्स की कप्तानी करके अपने इस गुण को भी साबित कर दिया कि वह टीम की कमान संभालने में भी सक्षम है। गौतम गंभीर की कप्तानी में केकेआर की टीम ने 2 बार खिताब जीतने का कारनामा किया है।

और पढ़ें: 5 खिलाड़ियों ने किया था 20 जून को डेब्यू, 4 बने भारतीय टीम के कप्तान

टीम के लिये सीने पर गोली खा सकते हैं गंभीर

टीम के लिये सीने पर गोली खा सकते हैं गंभीर

मशहूर क्रिकेट एंकर गौरव कपूर के यूट्यूब चैनल 'OAKTREE SPORTS' पर शिरकत करते हुए केकेआर के पूर्व टीम डायरेक्टर जॉय भट्टाचार्य ने गौतम गंभीर की तारीफ करते हुए बताया कि आखिर क्यों उनकी कप्तानी धोनी से अलग है। इस दौरान जॉय ने कहा कि भले ही गौतम गंभीर की कप्तानी का अंदाज धोनी की तरह कूल नहीं है लेकिन वह अपनी टीम के लिये सीने पर गोली खा सकते हैं।

उन्होंने कहा, 'गौतम गंभीर के अंदर एक अलग जज्बा है वो अपने खिलाड़ियों के लिए गोली तक खा सकते हैं। जब आप गौतम गंभीर के साथ खड़े होंगे तो आप कभी अकेले नहीं हो सकते। कुछ ऐसा ही सीएसके के लिए हुआ, ऐसा मुंबई के साथ भी है। कामयाब टीमें आपके कप्तान के चरित्र से आगे बढ़ती हैं।'

जब बालाजी को पड़ गये थे 21 रन , गंभीर ने फिर भी दिया साथ

जब बालाजी को पड़ गये थे 21 रन , गंभीर ने फिर भी दिया साथ

केकेआर के पूर्व टीम डायरेक्टर जॉय भट्टाचार्य ने इस दौरान आईपीएल 2011 के एक पुराने किस्से को याद किया जिसमें केकेआर की टीम गंभीर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का सामना कर रही थी। इस दौरान लक्ष्मीपति बालाजी भी टीम का हिस्सा थे। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक ओवर में 21 रन लुटा दिये थे, बावजूद इसके गौतम गंभीर ने उन्हें कुछ नहीं कहा बल्कि आगे से उनका हौसला बढ़ाते रहे। इतना ही नहीं वह टीम बस में भी उन्हीं के साथ बैठे।

भारत के 100 प्रतिशत जीत वाले कप्तान हैं गंभीर

भारत के 100 प्रतिशत जीत वाले कप्तान हैं गंभीर

भारतीय क्रिकेट में भले ही कप्तानी के मामले में विराट कोहली, रोहित शर्मा, सौरव गांगुली और एम एस धोनी का नाम छाया रहता है लेकिन गंभीर ने अपने करियर में जो मुकाम हासिल किये हैं उसे बना पाना सभी के बस की बात नहीं हैं। आईपीएल में साल 2012 और 2014 में केकेआर की टीम ने उन्हीं की कप्तानी में खिताब जीता। इतना ही नहीं गंभीर के कप्तान बनने से पहले आईपीएल में केकेआर का प्रदर्शन औसत था। यही नहीं भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए गौतम गंभीर की जीत का प्रतिशत 100% है। उन्होंने अपने करियर में 6 वनडे मैचों में टीम इंडिया की कमान संभाली और सभी मैचों में जीत हासिल की।

Story first published: Monday, June 22, 2020, 12:32 [IST]
Other articles published on Jun 22, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+