For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CSK vs KKR : सुनील नारायण के पास रहेगा आखिरी माैका, अभी तक रहे फेल

IPL 2020 CSK vs KKR: Sunil Narine will have last chance against CSK | Oneindia Sports

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-13 का 22वां मुकाबला जब कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच होगा तो सभी की नजरें विंडीज के धुरंधर सुनील नारायण पर रहने वाली हैं जो अभी तक फेल साबित हो रहे हैं। केकेआर ने नारायण को आईपीएल 2017 में बताैर ओपनर भेजने का फैसला लिया था। उनका फैसला सही साबित भी हुआ, लेकिन यूएई की पिचों पर नारायण शांत दिख रहे हैं।

जब मुकाबला होगा तो ना सिर्फ कप्तान दिनेश कार्तिक पर मैच जितवाने की जिम्मेदारी होगी, बल्कि नारायण के लिए भी यह आखिरी माैका हो सकता है। बेंच पर टाॅम बैंटन बैठे हुए हैं। अगर नारायण खुद को साबित नहीं कर पाते हैं तो फिर केकेआर टाॅम बैंटन को प्लेइंग इलेवन में रखने में संकोच नहीं करेगी। नरेन ना सिर्फ बल्ले से बल्कि गेंद से भी फेल साबित हुए हैं। वह अभी तक खेले 4 मैचों में सिर्फ 2 विकेट ही दर्ज कर सके हैं।

इसके अलावा उनके बल्ले से 9, 0, 15 और 3 रनों की ही पारी निकली है। केकेआर को अब चेन्नई के खिलाफ अच्छी शुरूआत की उम्मीद रहेगी। नारायण ने 2017 में 172.30 की स्ट्राइक रेट से रन बरसाए थे। वहीं 2018 में 189.89 की स्ट्राइक रेट से 16 मैचों में 357 रन बनाने में सफल हुए थे। वहीं टॉम बैंटन ने पिछले साल इंग्लैंड की ओर से टी20 इंटरनैशनल में डेब्यू किया था। टॉम ने 40 टी20 मैचों में 29.54 की औसत से 154.16 के स्ट्राइक रेट से 1093 रन बनाए हैं। बैंटन एक सेंचुरी लगा चुके हैं और आठ हाफ सेंचुरी भी जड़ चुके हैं।

Story first published: Wednesday, October 7, 2020, 14:55 [IST]
Other articles published on Oct 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+