For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: KKR के सामने DC की बड़ी चुनौती, संभावित प्लेइंग XI, हेड टू हेड रिकॉर्ड

नई दिल्लीः कोलकाता नाइट राइडर्स अगर आज का मुकाबला नहीं जीतती है तो किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद अगले मैच में एक-एक जीत के साथ केकेआर के समकक्ष आ सकती हैं और इनका रन रेट भी कोलकाता से कहीं बेहतर हैं। जाहिर है मोर्गन एंड कंपनी के लिए मामला टाइट है लेकिन समस्या उनका प्रतिद्वंदी है जो दिल्ली कैपिटल्स के रूप में मौजूद है।

डबल हेडर वीकेंड पर दोपहर का मुकाबला डीसी और केकेआर के बीच होगा और 10 मैचों में 7 मैच जीतने के बाद एक और जीत दिल्ली के लिए प्लेऑफ का टिकट हाथ में थमा देगी। दिल्ली की टीम पंजाब की फॉर्म के चलते पिछला मुकाबला हार गई थी और वह पलटवार में यकीन रखती है जबकि केकेआर को बेंगलुरु ने 8 विकेट से करारी हार दी।

सच ये है कि कोलकाता में वो बात नहीं दिख रही है जिसकी सीजन से पहले उम्मीद की गई थी। पैट कमिंस आग साबित नहीं हुए, सुनील नरेन एक्शन से जूझते रहे और बल्ले से विफल रहे, दिनेश कार्तिक ने बैटिंग पर ध्यान देने के लिए कप्तानी ही छोड़ दी, आंद्रे रसेल के रनों पर जैसे किसी ने प्रेतबाधा लगा दी, इयोन मोर्गन जैसा नाम पूरी तरह से खुल नहीं पाया, ओपनिंग में शुबमन गिल मिले तो वो भी धीमे। कुल मिलाकर यह टीम खिताब जीतने वाली टीम की तरह नहीं है।

ऐसे में कोई ताज्जुब नहीं अगर समय की दरकार केकेआर की जगह पर किंग्स इलेवन पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचाने की हो। ऐसा हुआ तो आईपीएल का रोमांच बढ़ेगा। केएल राहुल यह डिजर्व भी करते हैं।

केकेआर की प्लेइंग इलेवन इस सवाल से दो चार होगी अगर नरेन फिट हैं तो क्या कमिंस को बेंच पर बैठा दें? रसेल को भी रिकवरी के लिए और समय दें ? टॉम बेंटन को एक और मौका दें? कुल मिलाकर यह एक दिलचस्प प्लेइंग बनती हुए दिख रही है।

दूसरी और दिल्ली कैपिटल्स शायद रबाडा को आराम देना पसंद करे क्योंकि पिछले मैच में उन्होंने उनके हमवतन एनरिक नोर्जे को आराम कराया था। दिल्ली फिलहाल इस आरामदायक स्थिति में हैं भी।

दोनों प्लेइंग इलेवन ऐसी हो सकती हैं-

कोलकाता नाइट राइडर्स- शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (डब्ल्यू), इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल / टॉम बैंटन, पैट कमिंस / सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, कुलदीप यादव, प्रसिध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती।

दिल्ली कैपिटल्स- पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (c), ऋषभ पंत (wk), मार्कस स्टोइनिस, शिम्रोन हेटमेयर, डैनियल सैम्स, एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कैगिसो रबाडा / एनरिक नार्जे, तुषार देशपांडे।

Story first published: Saturday, October 24, 2020, 11:21 [IST]
Other articles published on Oct 24, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+