For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: KKR vs MI का मुकाबला, ऐसी हो सकती है संभावित XI, हेड टू हेड रिकॉर्ड

नई दिल्लीः आज यानी शुक्रवार 16 अक्टूबर को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला होगा। मैच दिलचस्प होना चाहिए क्योंकि मुंबई बहुत मजबूत है तो केकेआर की टीम बहुत अनिश्चित है। मुकाबले से पहले फेवरेट मुंबई लगती है लेकिन केकेआर के पास कुछ मैच बदलने वाले खिलाड़ी हैं। देखा जाए तो केकेआर अभी तक इन खिलाड़ियों की प्रतिष्ठता के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है और मुंबई के हर खिलाड़ी ने अपना दमखम दिखाया है।

एमआई इस मैच में लगातार चार मैच जीतने के सिलसिले के साथ आ रही है। उन्होंने पिछले मैच में प्रतियोगिता की सबसे घातक टीम लग रही दिल्ली कैपिटल्स को मात दी थी। दूसरी और कोलकाता नाइट राइडर्स को पिछले मैच में आरसीबी के हाथों 82 रनों की भारी-भरकम हार मिली थी।

मुंबई इंडियंस जहां अंक तालिक में 5 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है जो वहीं केकेआर की टीम 4 जीत के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है।

यह मुकाबला अबू धाबी स्टेडियम में होगा और ऐसा कोई कारण नहीं दिखता है जिससे मुंबई इंडियंस को अपनी टीम में फेरबदल करना पड़े। यानी की नाथन कूल्टर नाइन के स्थान पर जेम्स पैटिंसन बने रहेंगे भले ही कंगारू ऑलराउंडर अपनी चोट से उभर गया हो।

दूसरी और केकेआर के लिए सुनील नरेन की उपलब्धता पर संशय है। अगर पिछले मैच में टॉम बैंटन को खिलाया जाता है तो यही सिरदर्द फिर पालना पड़ेगा कि ओपनिंग में किसको उतारा जाए। तेज गेंदबाजी में लॉकी फर्गुयसन की मौजूदगी हो सकती है क्योंकि उनके पास गति है।

कुल मिलाकर दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती है-

मुंबई इंडियंस- क्विंटन डी कॉक (wk), रोहित शर्मा (C), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुनाल पांड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

कोलकाता नाइट राइडर्स- शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मोर्गन, दिनेश कार्तिक (C, wk), आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, वरुण चक्रवर्ती, लॉकी फर्ग्यूसन, पी कृष्णा / कुलदीप यादव

Story first published: Friday, October 16, 2020, 3:35 [IST]
Other articles published on Oct 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+