For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020, KKR vs RCB: आमने-सामने होंगे कोहली और कार्तिक, संभावित XI, हेड टू हेड रिकॉर्ड

IPL 2020 KKR vs RCB: Best Predicted Playing XI | Fantasy XI | Best players | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्लीः धीरे-धीरे इस सीजन में आईपीएल टीमों का हिसाब भी क्लियर होता जा रहा है। मुंबई इंडियंस को पांचवी बार विजेता बनने से रोकने के लिए बाकी 7 टीमों को कड़ा प्रयास करना होगा जबकि दिल्ली कैपिटल्स को उसका पहला खिताब दिलाने से रोकने के लिए विपक्षी टीम को उस दिन उनसे कहीं बेहतर खेल दिखाने की दुआ करनी होगी। चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ में जाने के लिए चमत्कार की उम्मीद करनी चाहिए जबकि केकेआर और आरसीबी में टक्कर का मुकाबला है।

इन सबके बीच राजस्थान और सनराइजर्स खानापूर्ति की टीमें लग रही हैं जो कभी जीतती हैं कभी हारती हैं। लेकिन यही आईपीएल का रोमांच है क्योंकि अभी भी मिड सीजन ही लगभग पूरा हुआ है और अब और ज्यादा मजा आने वाला है क्योंकि हर मैच में प्वाइंट अहम होते जाएंगे।

बात आरसीबी और केकेआर की करते हैं क्योंकि दोनों ही टीमें शारजाह के रन बरसाऊ मैदान पर खेलने उतरेंगी। दोनों ने ही अपने पिछले मैच जीते हैं। लेकिन आरसीबी में कोहली की फॉर्म और क्रिस मॉरिस की वापसी नई ताजगी फूंक रही है। युवा पडिक्कल में जोश है जबकि शिवम दुबे और नवदीप सैनी जैसे युवा तुर्क अपना काम बखूबी कर रहे हैं।

वाशिंगटन बहुत ही सुंदर बॉलर के तौर पर गेंदबाजी कर रहे हैं और श्रीलंका के उदाना ने अभी तक सही उड़ान भरी है। जबकि लेग स्पिन मास्टर चहल सब पर भारी हैं ही। कुल मिलाकर किसी को चोट नहीं लगती है तो आरसीबी की टीम वही रहेगी जो पिछले मैच में खेली थी।

केकआर के लिए दिनेश कार्तिक का चलना जरूरी था और वे चले भी लेकिन आंद्रे रसेल नहीं चल रहे हैं और उनको चोट भी लगी है और उनकी रिकवरी नहीं हुई तो जोशीले टॉम बेंटन को मौका मिल सकता है और ऐसा भी हो सकता है कि बैटिंग के साथ थोड़ा समझौता करके 90 मील प्रति घंटा के तेज गेंदबाज लॉकी फर्गुसन को लाया जाए।

सुनील नरेन के संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की रिपोर्ट पिछले मैच में की गई थी ऐसे में क्या उनको बॉलिंग एक्शन में सुधार के लिए समय दिया जाएगा? अगर हां, तो क्रिस ग्रीन एक विकल्प हो सकते हैं जिनको खिलाया जाए।

दोनों टीमें इस प्रकार हो सकती हैं-

आरसीबी- देवदत्त पडिक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली (सी), एबी डिविलियर्स (डब्ल्यूके), शिवम दूबे, गुरकीरत सिंह मान, क्रिस मॉरिस, वाशिंगटन सुंदर, इसुरु उदाना, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल

कोलकाता नाइट राइडर्स- शुबमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मोर्गन, दिनेश कार्तिक (c & wk), आंद्रे रसेल या टॉम बैंटन, सुनील नरेन या क्रिस ग्रीन, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, पी कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती

Story first published: Monday, October 12, 2020, 11:58 [IST]
Other articles published on Oct 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+