For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

KKR vs RR: जो हारा वो होगा बाहर, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI, हेड टू हेड रिकॉर्ड

IPL 2020 KKR vs RR: इस Playing XI के साथ उतरेंगे Kolkata और Rajasthan | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्लीः अब प्लेऑफ के लिए हर गिना चुना मुकाबला अहम और दिलचस्प है। रविवार का दिन होने का मतलब यह है कि आज दो मैच होने हैं जिनमें शाम को होने वाली भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगी।

राजस्थान और कोलकाता दोनों अंक तालिका में एक दूसरे के ऊपर-नीचे हैं। दोनों के अंक 12 हैं लेकिन रन रेट में राजस्थान के पास मामूली बढ़त हासिल है।

यह मुकाबला हारने वाला जाहिर है टूर्नामेंट से यहीं बाहर हो जाएगा और जीतने वाले को अन्य मैचों के परिणामों पर भी निर्भर रहना होगा। अगर किंग्स इलेवन ने आज दोपहर के मैच में चेन्नई को हराया तो उनका रन रेट कोलकाता और राजस्थान दोनों से बेहतर है। ऐसे में सभी मैच एक दूसरे जुड़ से गए हैं। इसलिए ना केवल टीमों को जीतना होगा बल्कि बड़े मार्जिन से जीत की बात सोचनी होगी।

केकेआर यही चाहेगी कि किंग्स इलेवन की टीम चेन्नई से हार जाए जबकि हैदराबाद को मुंबई इंडियंस हरा दे। इस सूरत में हैदराबाद, राजस्थान और पंजाब के 12 अंक होंगे और केकेआर 14 अंकों के साथ बिना किसी नेट रन रेट के झंझट के पहुंच जाएगी। अगर वे राजस्थान रॉयल्स से हारे तो बिना किसी लाग-लपेट के बाहर हो जाएंगे।

दूसरी और राजस्थान को केकेआर को हराना होगा और उम्मीद करनी होकी कि पंजाब और हैदराबाद आधारित फ्रेंचाइजी अपने अंतिम लीग मैच हार जाएं। वे हारे तो बाहर होंगे।

दोनों प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती हैं-

कोलकाता नाइट राइडर्स- शुबमन गिल, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, सुनील नरेन, इयोन मोर्गन (c), दिनेश कार्तिक (wk), पैट कमिंस, रिंकू सिंह, कमलेश नागरकोटी / शिवानी मावी / प्रसीद कृष्णा, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती।

राजस्थान रॉयल्स- रॉबिन उथप्पा, बेन स्टोक्स, स्टीवन स्मिथ (c), संजू सैमसन (wk), जोस बटलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, वरुण आरोन, कार्तिक त्यागी।

Story first published: Sunday, November 1, 2020, 14:21 [IST]
Other articles published on Nov 1, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+