IPL 2020 : पंजाब का टूटा सपना, फिर भी राहुल ने दिया दिल जीतने वाला बयान
नई दिल्ली। अक्सर ऐसा रहता है कि जब कोई टीम अहम मुकाबला हार जाती है तो कप्तान खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के सिर पर हार का ठीकरा फोड़ता है। लेकिन आईपीएल सीजन-13 के 53वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से हार मिलने के बावजूद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने कहा कि उन्हें अपनी टीम के प्रदर्शन पर गर्व है जिसने नंबर 4 के लिए अंतिम तक जंग लड़ी।

टीम पर किया गर्व
मैच समाप्ति के बाद राहुल ने कहा, ''दुर्भाग्यपूर्ण है कि मैच हमारे पक्ष में नहीं रहा लेकिन टीम पर गर्व है। उम्मीद है कि इस सीजन को भूलकर अगले साल मजबूती से आगे आएंगे। यदि आप इसे पीछे देखते हैं, तो हमारी जेब में बहुत सारे मैच थे लेकिन हम लाइन पर नहीं पहुंच सके। हमारी गलती रही है। टूर्नामेंट की शुरुआत में, कई रोमांचक मैच हमें जीत से दूर ले गए। हम सभी गलतियां करते हैं और हमने इस सीजन में कुछ नया बनाया है। हमें हार को स्वीकार करने, इससे सीखने और मजबूत होने की जरूरत है।''
सुरेश रैना ने अपनी प्रेमिका को मनाने के लिए की थी 45 घंटे की यात्रा

अच्छी नहीं रही बल्लेबाजी
इससे आगे केएल राहुल ने कहा, ''हमने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। बड़े दबाव का खेल और हमने बोर्ड पर 180-190 की उम्मीद की, दुर्भाग्य से हम दबाव में आए और एक बड़ा स्कोर हासिल नहीं किया। हम निराश हैं, लेकिन आईपीएल ऐसे ही चलता है। हमारे पास पहले हाफ में परिणाम नहीं थे। टीम को अभी भी लगा कि हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। हम गेंदबाजी के साथ कई बार पेचीदा थे और पहले हाफ में बल्लेबाजी एक साथ नहीं हुई, हमने दूसरे हाफ में अच्छा प्रदर्शन करना शुरू किया और वास्तव में गर्व है कि हमने खुद को शीर्ष चार में आने का मौका दिया।''

प्लेऑफ से बाहर हुई पंजाब
बता दें कि चेन्नई पहले से ही प्लेऑफ की दाैड़ से बाहर हो चुकी थी। वहीं पंजाब के लिए यह मैच जीतना था, लेकिन चेन्नई ने उनको 9 विकेट से मात देकर उनका भी सपना तोड़ दिया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के सामने 154 रनों लक्ष्य रखा था जिसे यैलो आर्मी ने 18.5 ओवर में हासिल कर लिया। दोनों टीमों ने 12-12 अंके के साथ टूर्नामेंट का अंत किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
