For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जानें कैसे और कहां देख सकते हैं IPL 2020 के लाइव मैच, बदल गया है टाइम

नई दिल्ली। बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के बीच रविवार को हुई बैठक के बाद आईपीएल 2020 के फाइनल की तारीख तय हो गई है। मीटिंग के बाद आईपीएल की तारीख का ऐलान कर दिया जिसके अनुसार 13वें सीजन का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में किया जायेगा। इस दौरान यह पूरा सीजन 53 दिनों तक चलेगा जिसमें कुल 10 डबल हेडर्स खेले जायेंगे। इस टूर्नामेंट का आयोजन यूएई की तीन जगह अबु धाबी, दुबई और शारजांह में किया जायेगा और इस दौरान टीमें सड़क के रास्ते यात्रा करेंगी ताकि जैव सुरक्षित वातावरण को भी बनाए रखा जा सके।

और पढ़ें: IPL 2020 में कोरोना से बचाने के लिये BCCI का प्लान तैयार, राहुल द्रविड़ को मिला खास जिम्मा

बीसीसीआई ने मीटिंग के बाद निश्चित किया है कि कोरोना वायरस के चलते टीमों के पास खिलाड़ियों को बदलने की असीमिचत अनुमति दी गई है। वहीं जैव सुरक्षित वातावरण तैयार करने के लिए भारत की एक कंपनी से बात चल रही है। इस बीच मैचों के प्रसारण टाइम को बदल दिया गया है।

और पढ़ें: इस वजह से सुपरहिट है कोहली- शास्त्री की जोड़ी, आशीष नेहरा ने बताये कारण

कब से देख सकते हैं आईपीएल मैच

कब से देख सकते हैं आईपीएल मैच

उल्लेखनीय है कि आईपीएल के 13वें सीजन का पहला मैच 19 सितंबर से खेला जायेगा और इसका फाइनल मैच 10 नवंबर को किया जायेगा।

कहां देख सकते हैं मैच

कहां देख सकते हैं मैच

आईपीएल में होने वाले मैचों का प्रसारण स्‍टार स्‍पोर्ट्स है पर किया जायेगा। इस लीग के सभी मैच स्टार स्पोर्टस के रीजनल चैनल पर भी दिखाये जायेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि ब्रॉडकास्‍टर के कारण ही आईपीएल फाइनल को 8 की बजाय 10 नवंबर किया गया, क्‍योंकि ब्रॉडकास्‍टर अधिक मुनाफे के लिए दीवाली वीक का भुनाना चाहते थे।

कितने बजे देख सकते हैं मैच

कितने बजे देख सकते हैं मैच

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल के मैच भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होंगे और शाम के मुकाबले साढ़े सात बजे शुरू होंगे। शाम के मुकाबलों को आधा घंटे पहले कर दिया गया है।

चीनी कंपनी के साथ करार बरकरार

चीनी कंपनी के साथ करार बरकरार

बीसीसीआई ने चीनी कंपनी के साथ करार बरकरार रखने का फैसला लिया है। वीवो टाइटल प्रायोजक है जबकि पेटीएम, ड्रीम 11, बाईजूस और स्विगी में चीनी निवेश है। भारत और चीन के बीच मौजूदा तनाव को देखते हुए यह मुद्दा 10 सूत्री एजेंडे में सबसे अहम था। बीसीसीआई को एक साल में इससे 440 करोड़ रुपये मिलते हैं।

Story first published: Wednesday, August 5, 2020, 21:29 [IST]
Other articles published on Aug 5, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+