Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020: जानें कौन बना 13वें सीजन का सिक्सर किंग, लगाये 30 बड़े छक्के

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम ने फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर एक बार फिर से खिताब अपने नाम किया और 5वीं बार चैम्पियन बनी। इसके साथ ही मुंबई की टीम दूसरी ऐसी टीम बन गई जिसने चेन्नई के बाद अपने खिताब को बतौर डिफेंडिंग चैम्पियन जीतने का काम किया है। दुबई के मैदान पर खेले गये इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और कप्तान श्रेयस अय्यर की नाबाद 65 और ऋषभ पंत की 56 रन की पारियों के दम पर 156 रनों का स्कोर खड़ा किया।

वहीं रनों का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम के लिये रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए 68 रन बनाये और इस लक्ष्य को महज 18.4 ओवर में हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस ने पांचवी बार खिताब तो जीता लेकिन इसे जिताने में सबसे बड़ा हाथ उसके 2 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव और इशान किशन का रहा जिन्होंने मुंबई की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने का काम किया।

और पढ़ें: IPL 2020: दिल्ली के खिलाफ रोहित शर्मा ने लगाई रिकॉर्डों की झड़ी, रचा इतिहास

इतना ही नहीं इस साल आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी मुंबई के युवा बल्लेबाज इशान किशन के नाम रहा जिन्होंने बड़े-बड़े दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए आईपीएल के 13वें सीजन में 30 लंबे छक्के लगाने का कारनाम किया। इशान किशन ने दिल्ली के खिलाफ फाइनल मैच में भी 19 गेंद में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 33 रनों की पारी खेली।

उल्लेखनीय है कि टूर्नामेंट की शुरुआत में इशान किशन चोटिल थे जिसके चलते वह शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेल सके थे और उनकी जगह सौरभ तिवारी को मौका दिया गया था। हालांकि टीम में वापस लौटने के बाद सूर्यकुमार का बल्ला जमकर बरसा है और उन्होंने 14 मैचों की 13 पारियों में 57.33 की औसत से 516 रन बनाने का काम किया और मुंबई के लिये सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। इशान ने इस दौरान 36 चौके और 30 चौके लगाने का काम किया और 13वें सीजन के सिक्सर किंग बने।

और पढ़ें: IPL 2020 Final: श्रेयस अय्यर ने फाइनल मुकाबले में लगाई रिकॉर्डों की झड़ी, देखें आंकड़े

आईपीएल 2020 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो इस फेहरिस्त में राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन दूसरे पायदान पर हैं जिन्होंने 14 मैचों में 26 छक्के लगाने का कारनामा किया तो वहीं पर हार्दिक पांड्या 25 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। किंग्स इलेवन पंजाब के लिये खेलने वाले निकोलस पूरन 25 छक्कों के साथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं।

इशान किशन ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया और 4 अर्धशतक लगाने का काम किया, इस दौरान उन्होंने 99 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। इशान किशन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले क्वालिफायर में भी मैच जिताऊ पारी खेलते हुए नाबाद 55 रन बनाये थे।

Story first published: Wednesday, November 11, 2020, 17:36 [IST]
Other articles published on Nov 11, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+