For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020 : केकेआर को लगा बड़ा झटका, अली खान हुए टूर्नामेंट से बाहर

IPL 2020: KKR's Pacer Ali Khan ruled out of the tournament, Huge blow for the team | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने अली खान को एक तेज गेंदबाज के रूप में टीम में शामिल किया था लेकिन अब उन्हें चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। इससे पहले, खान संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएई) के पहले ऐसे गेंदबाज बने थे जो आईपीएल का हिस्सा बने थे।

अली खान को इंग्लैंड के पेसर हैरी गुरनी की जगह टीम में रखा गया था, जिन्होंने कंधे की सर्जरी से गुजरने के लिए खुद को लीग से बाहर रखा। हालांकि अली खान को एक भी मैच खेलने का माैका नहीं मिला। केकेआर ने एक बयान जारी करते हुए कहा, ''अली खान आईपीएल में सिलेक्ट होने वाले अमेरिका के पहले खिलाड़ी बने थे, लेकिन अली खान चोट की वजह से टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे। अली खान ने प्रैक्टिस के दौरान खुद को घायल कर लिया।''

बता दें कि केकेआर के मालिक शाहरुख खान ने ही अली खान को टीम में शामिल किया। हाल ही में समाप्त हुई कैरेबियन प्रीमियर लीग में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (TKR) के लिए कुछ शानदार प्रदर्शनों के साथ अली खान नजर आ रहे थे। ट्रिनबागो नाइट राइडर्स सीजन-2020 में फाइनल में जीत हासिल कर चाैथी बार खिताब जीता था, जिसमें अली खान ने 8 मैचों में 7.43 की इकोनोमी से 8 विकेट हासिल किए।

अली खान के लिए वैसे भी प्लेइंग इलेवन में शामिल होना थोड़ा मुश्किल दिख रहा है। इस सीजन में केकेआर लाइन-अप में इयोन मॉर्गन, टॉम बैंटन, पैट कमिंस, आंद्रे रसेल, क्रिस ग्रीन, सुनील नारायण और लॉकी फर्ग्यूसन की पसंद उनकी विदेशी टुकड़ी है।

Story first published: Wednesday, October 7, 2020, 13:24 [IST]
Other articles published on Oct 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+