
जीती-जागती किवदंती क्रिस गेल-
गेल एक खास व्यक्ति हैं जिनको देखकर आप उस तरह से खेलना चाहते हैं जैसे ये लंबे कद का बल्लेबाज खेलता है। समय के साथ उनका खेल और भी ज्यादा सीमित हो गया है। वे सिंगल कम लेते हैं, डबल की बात ना ही करें तो बेहतर। कलात्मक शॉट्स के नाम पर गेल के पास कुछ खास नहीं हैं, ना ही उनके पास क्रिकेट के वो चमत्कारिक शॉट्स हैं जिनको आधुनिक बल्लेबाज 360 डिग्री पर खेलते हैं। गेल अपने आप में अनोखे हैं क्योंकि उनके पास जो ताकत है वह शायद बाकी बल्लेबाजों में नहीं है। केवल गेंद उनके दायरे में गिरे और वह आकाश चूमती हुए सीमा रेखा के पार झूमकर जाती है। झूमते दर्शक भी हैं और गेल मंद-मंद मुस्कराते हैं।

मैन ऑफ द मैच साबित हुए गेल-
इस महान टी20 खिलाड़ी ने किंग्स इलेवन का बेड़ा पार लगाते हुए एक और बेजोड़ पारी खेली जो केकेआर के खिलाफ आई। 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 29 गेंदों पर ही 51 रन ठोक दिए और पंजाब लगातार 5वां मैच प्रतियोगिता में जीतने में कामयाब रहा।
टीम इंडिया के तीनों प्रारूपों से बाहर हुए रोहित शर्मा, जानिए क्या IPL 2020 में कर पाएंगे वापसी?
गेल शुरुआती मैचों में टीम का हिस्सा नहीं थे लेकिन जब से वे आए हैं तब से पंजाब मानो भंगड़ा कर रहा है। टीम के चेहरे खिले हुए हैं और सह-मालकिन प्रीति जिंटा के चेहरे के डिंपल मैच दर मैच गहरे होते जा रहे हैं। कौन जानता है किस्मत ने इस बार केएल राहुल की टीम के लिए क्या लिखा है।

अपने ना खेलने के दिनों के बारे में बात की-
आइए देखते हैं गेल ने मैन ऑफ द मैच लेने के बाद क्या कहा-
"जब मैं खेल नहीं रहा था, तब मैं ट्रेनर के साथ फील्ड ट्रेनिंग कर रहा था। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं, जिम कर रहा था (हंसते हुए)। आप अपने बारे में और टीम के बारे में अच्छी भावना रखते हैं, जितना संभव हो उतना इसे भुनाना चाहिए। हम अब खुश हैं, लेकिन अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है। जितनी जल्दी हो सके परिस्थितियों का आकलन करना महत्वपूर्ण था। उनके पास दो बहुत अच्छे स्पिनर थे, यह जल्द से जल्द तालमेल करने के बारे में था।"
गेल ने इस पारी में 5 छक्के और 2 चौके लगाए। लंबी-लंबी हिट पर बात करते हुए गेल ने कहा-
"एक बार जब आप पहली बाउंड्री प्राप्त करते हैं, तो मैं हमेशा फिर और ज्यादा लेने जा रहा हूं। जितना हो सके उतना सीधा खेलने की कोशिश की और इसने आज मेरे लिए काम किया, जो बहुत अच्छा था और इसने मनदीप के दबाव को कम कर दिया। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और यह एक बेहतरीन साझेदारी थी।"

'हम मनदीप के लिए जीतना चाहते थे'
गेल ने एक और दिग्गज सुनील नरेन के बारे में बात करते हुए बताया, "सुनील ने मुझे कई बार आउट किया है। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर में हैं। जब आप सुनील नारायण को ऐसी पिच पर लाते हैं, जहां गेंद उतनी टर्न नहीं हो रही है, तो आपको इसका सबसे अच्छा उपयोग करना होगा और यही मैंने आज किया। मैं वास्तव में उससे चांस ले सकता था क्योंकि विकेट उसके लिए उपयुक्त नहीं था।"
गेल ने बताया कि मनदीप के पिता के देहांत के बाद टीम उनके लिए जीतना चाहती थी। यह आखिरी गेम था जब उन्होंने तय किया वे इसको मनदीप के लिए जीतेंगे-
"आखिरी गेम, हमने बताया कि हम उसके लिए (मनदीप) जीतना चाहते थे। उसका आज बाहर खड़ा होना, उसका आकाश को देखना, अपने पिता को वहां देखना, उसके लिए वास्तव में बहुत खुश है, यह उसके लिए बहुत सुंदर है।"

टीम के युवा कहते हैं- अभी संन्यास मत लीजिएगा
इस दौरान गेल ने कहा कि वे भी अपने पिता से प्यार करते हैं-
"और मेरे पिताजी, मैं भी आपसे प्यार करता हूं। हमें उस इच्छा शक्ति और उस भावना को प्राप्त करने के लिए किसी प्रकार की गति की आवश्यकता थी जो हम कर सकते हैं। आज कोच ने सीनियर खिलाड़ियों को टीम के लिए गेम खेलने और जीतने के लिए कहा। खुशी है कि मैंने और मनदीप ने हमारे हाथ ऊपर कर दिए। टीम के युवा कह रहे हैं 'रिटायर मत होइए।' वह मनदीप था।


Click it and Unblock the Notifications
