For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: KXIP का MI से मुकाबला, संभावित XI, हेड टू हेड रिकॉर्ड

नई दिल्लीः आज मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन का मुकाबला शाम में है। यह मैच कागजों पर शेर और बिल्ली की लड़ाई सरीखा लगता है लेकिन मैदानी परिस्थियां आंकड़ों से अधिक दिलचस्प होती हैं। यहां टूर्नामेंट की सबसे खतरनाक टीम मुंबई इंडियंस है तो दूसरी ओर अपनी मौजूदा स्थिति से बहुत बेहतर करने की क्षमता रखने वाली किंग्स इलेवन पंजाब है। पंजाब ने पिछले मैच में गेल की वापसी की जश्न जीत के साथ मनाया था।

आइए देखते हैं दोनों प्लेइंग इलेवन किस प्रकार हो सकती हैं-

मुंबई इंडियंस इस समय एक खुशमिजाज टीम है और अपनी मर्जी से खिलाड़ियों को आराम देने की स्थिति में है। पिछले मैच में वे जेम्स पैटिसन को रेस्ट दे चुके हैं और हो सकता है इस मैच में भी ऐसा देखने का मिले। यानी इस बार बोल्ट को आराम मिला तो आश्चर्य नहीं होगा। टीम में नाथन कूल्टर नाइल आए है जिनका पहला मैच अच्छा नहीं गया लेकिन समय के साथ वे टीम के अभिन्न सदस्य होने का दावा करेंगे। बात केवल समय देने की है। समय से याद आता है कि क्रुनाल पांड्या को भी ज्यादा बैटिंग चांस नहीं मिले। ऐसे में हो सकता है उनको ऊपर प्रमोट करके भेज दिया जाए।

दूसरी और किंग्स इलेवन गेल के आने के बाद जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेंगे। ऐसा करने के लिए उनको अपने घातक शीर्ष क्रम से उम्मीदें होंगी जो राहुल, मयंक, गेल और पूरन के इर्द-गिर्द घूम रहा है। मैक्सवेल फ्लॉप रहे हैं ऐसे में उनको अब भी बनाए रखना टीम के लिए कंफ्यूजन की स्थिति है। क्योंकि मुंबई के पास तीन बढ़िया खब्बू बल्लेबाज हैं तो एक ऑफ स्पिनर को जगह देने में कोई बुराई नजर नहीं आती।

दोनों प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती हैं-

मुंबई इंडियंस- क्विंटन डी कॉक (wk), रोहित शर्मा (c), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या, नाथन कूल्टर नाइल, ट्रेंट बोल्ट / मिशेल मैक्लेनाघन, जसप्रीत बुमराह

किंग्स इलेवन पंजाब- केएल राहुल (c / wk), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा, के गौथम, क्रिस जॉर्डन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह

Story first published: Sunday, October 18, 2020, 10:27 [IST]
Other articles published on Oct 18, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+