For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

KXIP vs SRH: क्या क्रिस गेल को मिलेगा इस बार मौका? ये है संभावित XI, हेड टू हेड रिकॉर्ड

IPL 2020 SRH vs KXIP: Best Predicted Playing XI of Both SRH and KXIP | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्लीः सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब की टीमों को उतनी उत्सुकता से देखने की आदत कई लोगों में नहीं है जितनी की चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता और मुंबई जैसी टीमों को देखने में है। दरअसल टीमों को लगातार ऐसा प्रदर्शन निरंतरता ने करना होता जिससे उनको लंबे समय तक याद रखा जा सके या फिर फ्रेंचाइजी में कोई खिलाड़ी ऐसा उभरकर सामने आए जिसके लिए फैंस मैच देखने के लिए उतावले हों।

राजस्थान की टीम यहां पर कमतर प्रदर्शन के बावजूद बाजी मार ले जाती है क्योंकि आरआर की लोकप्रियता जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर और बेन स्टोक्स जैसे खिलाड़ी बढ़ाते हैं।

एसआरस को पिछले सीजन में डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो की सलामी जोड़ी ने नई पहचान दी थी जिसके लिए यह टीम आज भी जानी जाती है। अब जब किंग्स इलेवन के साथ हैदराबाद के धुरंधर गुरुवार को टकराएंगे तो फैंस फिर से वार्नर और बेयरस्टो पर को आशा भरी नजर से देखेंगे क्योंकि 5 में से 2 मैच हार चुकी यह टीम काफी संघर्ष कर रही है।

भुवनेश्वर चोट के कारण आईपीएल से ही बाहर हो गए और अब टीम को खलील अहमद, टी नटराजन जैसे भारतीय युवा तुर्कों के भरोसे रहना होगा। बैटिंग में केन विलियसमन की वापसी हुई है लेकिन वह तेज बल्लेबाजी के लिए नहीं जाने जाते हैं हालांकि उनमें अलग तरह की अद्वितीय काबिलियत है।

पंजाब की बात करें तो यह पिछले दो मैच बुरी तरह से हारकर आ रही है और अगर यह इस मैच को जीत भी लेती है तो भी उसकी हालत टेबल पर बहुत बेहतर नहीं होगी। इसलिए इस टीम को तो जीत के अलावा आत्मविश्वास भी चाहिए।

यहां कभी जिमी नीशम आते हैं तो कभी उनके स्थान पर क्रिस जोर्डन लेकिन जैसे दोनों ही खिलाड़ियों ने टीम को चिढ़ाने की कसम खा रखी है क्योंकि ये अपनी टीम से ज्यादा विपक्षियों के लिए फायदेमंद साबित हुए हैं। ऐसे में मुजीब उर रहमान को खेलते देखना हैरान नहीं करेगा। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या क्रिस गेल इस बार दिखाई देंगे?

दोनों संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हैं-

किंग्स इलेवन पंजाब- केएल राहुल (सी), क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, मनदीप सिंह, निकोलस पूरन (डब्ल्यूके), सरफराज खान, हरप्रीत बराड़ / मुरुगन अश्विन, मुजीब उर रहमान, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, शेल्डन कॉटरेल / हार्डस विलजोवेन

सनराइजर्स हैदाराबाद- डेविड वार्नर (C), जॉनी बेयरस्टो (WK), मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, राशिद खान। संदीप शर्मा, टी नटराजन, सिद्दार्थ कौल / खलील अहमद

Story first published: Thursday, October 8, 2020, 11:30 [IST]
Other articles published on Oct 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+