Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'इस साल IPL का आयोजन नहीं होगा', टूर्नामेंट को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते कई टूर्नामेंट रद्द हो चुके हैं। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) का 13वां सीजन भी 29 मार्च को शुरू होना था लेकिन 15 अप्रैल तक इसे स्थगित कर दिया गया। खबरें आ रहीं थी कि इसे सितंबर में कम मैचों में करवाया जाएघा। लेकिन अब खबर आ रही है कि आईपीएल के इस सीजन को रद्द किया जा सकता है। हालांकि अभी बीसीसीआई ने इस पर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की।

अगले साल नहीं होगी बड़ी नीलामी

अगले साल नहीं होगी बड़ी नीलामी

यह खबर आईपीएल प्रशासन के एक सूत्र द्वारा दिए गए बयान से सामने आई है। सूत्र के अनुसार, ''इस साल आईपीएल का आयोजन नहीं होगा। अगले साल यही सीजन जारी रहेगा। देश में इस समय जो हालात बने हैं उससे हर कोई वाकिफ है। ऐसे में प्रशासन किसी प्रकार का खतरा नहीं लेना चाहता। स्टेडियम में सोशल डिस्टेंसिंग करना संभव नहीं है। ऐसे में सही यही रहेगा कि टूर्नामें कैसिंल हो। अगले साल कोई बड़ी नीलामी नहीं होगी।'' साथ ही सूत्र ने कहा कि एक बार भारत सरकार से अंतिम पुष्टि करने के बाद सभी फ्रेंचाइजियों को भी टूर्नामेंट रद्द होने की जानकारी दी जाएगी।

विदेशी वीजा पर लगी है रोक

विदेशी वीजा पर लगी है रोक

कोरोना वायरस के विदेशों में बढ़ते मामले देखते हुए ही भारत सरकार ने पहले ही विदेशी विजा 15 अप्रैल तक निंलंबित कर दिया था। भारत में भी इस महामारी का कहर बढ़ता दिख रहा है। भारत में 1 हजार लोग शिकार हुए जिसमें 27 लोगों की जान गई। सिर्फ आईपीएल ही नहीं बल्कि भारत में होने वाले अन्य खेल भी रद्द किए गए हैं।

गांगुली को थी उम्मीद

गांगुली को थी उम्मीद

हालांकि बीसीसीआई अध्यक्ष साैरव गांगुली को आईपीएल होने की उम्मीद थी। 14 मार्च को बीसीसीआई और टीम मालिकों के बीच कोरोना वायरस की महामारी और सीजन पर इसके प्रभाव को लेकर बातचीत हुई थी। बीसीसीआई अध्ययक्ष सौरव गांगुली को उम्मी द थी कि सीजन छोटा किया जा सकता है। जबकि फ्रेंचाइजियों को भी लगा कि बोर्ड ने जैसे 2009 में किया वैसा करेगी। 2009 में आईपीएल का आयोजन साउथ अफ्रीका में किया गया था और सीजन 37 दिनों में ही पूरा हो गया था, लेकिन इस बार यह पूरी तरह तरह से रद्द होने वाला है।

Story first published: Monday, March 30, 2020, 10:22 [IST]
Other articles published on Mar 30, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+