For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020 : खत्म हुई फ्रेंचाइजी टीमों के मालिकों के साथ बैठक, सात विकल्पों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) का 13वां सीजन कोरोना वायरस के चलते होगा या नहीं, इसपर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) द्वारा फ्रेंचाइजी टीमों के मालिकों के साथ शनिवार मीटिंग हुई। फैसला लिया गया है कि प्रबंधन अभी हालात को देखेगा और 15 अप्रैल तक आगे नया फैसला लेने का विचार रखेगा। बीसीसीआई सूत्र ने बैठक के बाद गोपनीयता की शर्त पर बताया कि मीटिंग के दाैरान छह से सात विकल्पों पर चर्चा की गई।

सूत्र के अनुसार, ''टीम मालिकों और बीसीसीआई के बीच बैठक के दौरान छह से सात विकल्पों पर चर्चा की गई जिनमें आईपीएल मैचों में कटौती करना भी शामिल था। इसके साथ ही पुष्टि की कि बैठक में टूर्नमेंट को विदेश में आयोजित करने पर चर्चा नहीं की गई।'' इसके अलावा मुंबई में हुई बैठक में 2 से 3 राज्यों में ही आईपीएल मैच आयोजित करने पर चर्चा हुई ताकि खिलाड़ियों को ज्यादा यात्रा ना करने पड़े। आईपीएल मैचों में कटाैती करने पर भी विचार किया गया। जरूरत पड़ी तो विदेशी खिलाड़ियों को हटाया जा सकता है। खाली स्टेडियम में आईपीएल मैच खेले जाएं।

फ्रेंचाइजी टीमों के मालिकों के साथ बैठक होने के बाद बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए जानकारी दी कि सभी टीमों और बोर्ड को फैंस और खिलाड़ियों की चिंता है। सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी बीसीसीआई के कदम से सहमत हैं, सभी को खिलाड़ियों, लोगों और अपने कर्मचारियों की सेहत को सर्वोपरी रखा है। बीसीसीआई केंद्र सरकार, राज्य सरकारों के साथ संपर्क में रहेगी और उसके बाद आईपीएल पर फैसला लिया जाएगा।

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के कारण अभी तक दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी है जबकि 80 से अधिक लोग संक्रमित पाए गए। इसके बाद सरकार ने भीड़ से बचने के लिए खेल प्रतियोगिताओं को दर्शकों के लिए बंद करने के निर्देश दिए।

Story first published: Saturday, March 14, 2020, 16:07 [IST]
Other articles published on Mar 14, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+