IPL 2020: जयवर्धने ने किया खुलासा- मलिंगा चाहते थे इस बार पर्पल कैप बुमराह जीतें
नई दिल्लीः मानो या न मानो, आईपीएल 2020 गुजर चुका है और बहुत सफलतापूर्वक बीती बात हो चुकी है। लेकिन ये जश्न जारी है, खासकर मुंबई इंडियंस के कैंप में। आखिरकार, वे रिकॉर्ड 5 वीं बार इंडियन प्रीमियर लीग के चैंपियन हैं, जो उन्हें दुनिया में सर्वश्रेष्ठ टी 20 टीम बनाते हैं। मुंबई इंडियंस की सफलता का बड़ा कारण कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच महेला जयवर्धने हैं।
पिछले सीजन में, IPL 2019 जीतने के बाद, कोच महेला जयवर्धने ने टीम को याद दिलाया था कि भले ही उनके टीम में पर्पल कैप या ऑरेंज कैप न हो, लेकिन उनके पास ट्रॉफी थी और यही मायने रखता था।
इस साल, मुंबई इंडियंस ने अपना 5 वां आईपीएल खिताब जीतने के बाद, महेला ने कहा उन्होंने पिछले साल भी यही कहा था कि टीम के लिए जो सबसे जरूरी है वह है ट्रॉफी का जीतना लेकिन साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि लसिथ मलिंगा चाहते कि जसप्रीत बुमराह के हाथ पर्पल कैप लगे।
जयवर्धने ने जीत के बाद बोलते हुए मुंबई इंडियंस कैंप को संबोधित करते हुए कहा- धन्यवाद कि इस बार आपने इसको (आईपीएल 2019 फाइनल की तरह) अंतिम गेंद तक नहीं लिया। लेकिन याद रखें, मैंने पिछले साल भी कहा था कि कोई पर्पल कैप नहीं, कोई ओरेंज कैप नहीं लेकिन बुमराह, मलिंगा चाहते थे कि आप इस बार ऐसा करें (पर्पल कैप जीतें), मामला करीब रहा।"
इसके बाद जयवर्धने ने ट्रॉफी की और इशारा करते हुए कहा कि वह कैप्स की बजाए हर दिन ट्रॉफी को उठाना कहीं अधिक पसंद करेंगे।
हालांकि, बुमराह ने काफी कोशिश की लेकिन उनको फाइनल मुकाबले में एक भी विकेट नहीं मिला जिसके चलते यह तय हो गया कि कैगिसो रबाडा को पर्पल कैप मिलने जा रही है जो प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को मिलती है। बुमराह ने 27 विकेट लिए लेकिन रबाडा ने 30 विकेट लिए। दूसरी और औरेंज कैप पर किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने कब्जा जमाया जिन्होंने 670 रन बनाए और दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन रहे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
