Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

MI vs CSK : पहले ही मैच में रोहित शर्मा की बड़ी कमजोरी आई सामने, 2017 से हो रहा है ऐसा हाल

नई दिल्ली। 'हिटमैन' रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं। उनका कहर आईपीएल में देखने की उम्मीद है, लेकिन ये तूफानी ओपनर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मैच में कुछ खास नहीं कर सका। टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी मुंबई इंडियस के लिए रोहित शर्मा के साथ क्विंटन डी काॅक आए। रोहित ने पहले ही ओवर में दिपक चाहर को चाैका जड़ा। लगा कि वो फिर से पुरानी लय दिखाएंगे, लेकिन वो सस्ते में आउट हो गए।

कमजोरी आई सामने

कमजोरी आई सामने

इसी के साथ रोहित शर्मा की एक बड़ी कमजोरी सामने आ गई है, जिसका फायदा विरोधी टीमें उठा सकती हैं। दरअसल, रोहित मैच के पांचवें ओवर की चाैथी गेंद पर 46 रन बनाकर आउट हुए। वह दाएं हाथ के लेग स्पिनर पीयूष चावला के शिकार बने। ऐसा साल 2017 से 9वीं बार हुआ है जब रोहित दाएं हाथ के किसी लेग स्पिनर का शिकार बने हैं। रोहित 10 गेंदों में सिर्फ 12 रन बनाकर चलते बने।

निकले डिविलियर्स से आगे

निकले डिविलियर्स से आगे

किसी दाएं हाथ के लेग स्पिनर का शिकार होने के मामले में 2017 से रोहित सबसे आगे निकल गए हैं। रोहित के अलावा राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के एबी डिविलियर्स और राजस्थान राॅयल्स के राॅबिन उथप्पा 8 बार किसी दाएं हाथ के लेग स्पिनर के हाथों आउट हुए हैं।

करना होगा सुधार

करना होगा सुधार

रोहित शर्मा को जल्द ही इन गेंदबाजों के खिलाफ सुधार करना होगा, अन्यथा विरोधी टीमें इसका फायदा उठाने से नहीं चूकेंगी। वैसे भी यूएई की पिचें धीमी हैं, यानी कि स्पिनरों के लिए मददगार साबित होंगी। ऐसे में देखना यह दिलचस्प है कि रोहित स्पिनरों का सामना कर बड़ी पारियां खेलने में सक्षम हो पाएंगे या नहीं।

Story first published: Saturday, September 19, 2020, 21:04 [IST]
Other articles published on Sep 19, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+