For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

MI vs CSK : शेन वाॅटसन हुए फ्लाॅप, पावरप्ले में हो रही है खस्ता हालत, देखें आंकड़े

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 13वें सीजन की शुरूआत मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के साथ हो चुकी है। सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टाॅस जीता और मुंबई को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। मुंबई ने 9 विकेट खोकर 163 रनों का लक्ष्य सीएसके के सामने रखा, लेकिन जवाब उनकी टीम ने महज 6 रनों पर 2 विकेट खो दिए। पहला झटका शेन वाॅटसन के रूप में लगा जो 4 रन बना सके। जबकि दूसरा विकेट मुरली विजय(1) के रूप में गिरा।

वाॅटसन सीएसके लिए अहम खिलाड़ी हैं, लेकिन जो आंकड़े उनके आउट होने के बाद सामने आए हैं, उससे साफ दिख रहा है कि उनकी पावरप्ले में खस्ता हालत हो रही है। ये सब पिछले सीजन से चल रहा है। वाॅटसन ने पिछली 18 पारियों में 16,08 की एवरेट से 95.5 की स्ट्राइक रेट के साथ सिर्फ 193 रन बनाए हैं।

यही नहीं, इस दाैरान वाॅटसन 12 बार आउट भी हुए हैं। वाॅटसन की उम्र 39 साल हो चुकी है, लेकिन उनका ये साधारण प्रदर्शन दर्शा रहा है कि उनपर बढ़ती उम्र का दवाब बन रहा है। वाॅटसन ट्रेंट बोल्ट की गेंद को पड़ नहीं सके और सीझा एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए। अगर वाॅटसन फाॅर्म में नहीं लाैटे तो यह सीएसके के लिए फिर एक चिंता का विषय बन सकता है। ऐसा नहीं है कि उनका आईपीएल इतिहास साधारण हो। वाॅटसन 135 मैचों में 3579 रन बना चुके हैं, जिसमें 4 शतक भी शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 117 है। अब सीएसके का अगला मुकाबला 22 सितंबर को राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ होगा जहां सीएसके के प्रशंसकों को वाॅटसन से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Story first published: Saturday, September 19, 2020, 22:44 [IST]
Other articles published on Sep 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+