Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020 : मोहित शर्मा ने बताया वो कारण जिससे दिल्ली कैपिटल्स बन सकता है चैंपियन

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स एक भी बार खिताब पर कब्जा करने में सफल नहीं हो पाई है। हालांकि पिछले सीजन में इस टीम ने लीग मुकाबलों में खेले 14 मैचों में 9 जीतकर सबको चाैंका दिया। लेकिन क्वालिफायर-2 मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स से मिली हार के कारण यह टीम फाइनल में पहुंचने से चूक गई थी। कप्तानी फिर से युवा श्रेयस अय्यर के हाथों होगी, जिसनें रविचंद्रन अश्विन का भी साथ मिलने वाला है। सीजन-13 के शुरू होने से पहले तेज गेंदबाज मोहित शर्मा को लगता है कि इस बार दिल्ली टीम चैंपियन बन सकती है।

मोहित ने पिछला सीजन चेन्नई के लिए खेला था, पर इस बार उन्हें नीलामी के दाैरान दिल्ली ने अपने साथ जोड़ लिया है। मोहित ने दिल्ली की खासिसत बताते हुए कहा, '' घरेलू खिलाड़ियों का प्रदर्शन आईपीएल में जीत में सबसे ज्यादा मायने रखता है। मुझे लगता है कि दिल्ली कैपिटल्स में इस सत्र में भारतीय क्रिकेटरों का मजबूत जत्था मौजूद है। हमारी टीम में युवा और अनुभव का सही संयोजन है। ऐसे में टीम चैंपियन बनने की दावेदार है।'' गाैर हो कि दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले साल दिसंबर में हुई नीलामी में मोहित को 50 लाख रूपए के आधार मूल्य में खरीदा था।

बता दें कि मोहित साल 2013 से आईपीएल में लगातार खेल रहे हैं। वह अबतक खेले 85 मैचों में 91 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। पिछले सीजन में चेन्नई के लिए वह सिर्फ 1 ही मैच खेल सके थे। ऐसे में उन्होंने टीम बदलने का निर्णय लिया।

दिल्ली कैपिटल्स टीम के खिलाड़ियों की लिस्ट-
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, अमित मिश्रा, आवेश खान, अक्षर पटेल, हर्शल पटेल, इशांत शर्मा, कगिसो रबाडा, कीमो पॉल, पृथ्वी शॉ, रविचंद्रन अश्विन, ऋषभ पन्त, संदीप लामिचाने, शिखर धवन, जेसन रॉय, क्रिस वोक्स, एलेक्स कैरी, शिमरोन हेटमायर, मोहित शर्मा, तुषार देशपांडे, मार्कस स्टोइनिस और ललित यादव।

Story first published: Friday, February 28, 2020, 15:19 [IST]
Other articles published on Feb 28, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+