For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CSK की बैटिंग से धोनी परेशान, कहा- अगले मैच में 17वें ओवर में आउट हो जाएंगे, पर धीमा नहीं खेलेंगे

नई दिल्लीः 10 अक्टूबर का दिन आईपीएल में कप्तानों के नाम रहा। दिनेश कार्तिक ने अपने अंदाज में अर्धशतक ठोककर कोलकाता नाइटराइडर्स को जीत दिलाई तो विराट कोहली ने 90 रन बनाकर आरसीबी को। दूसरी और किंग्स इलेवन के कप्तान केएल राहुल भी एक साहसिक पारी खेलकर आउट हुए लेकिन टीम को जीत नहीं मिली।

केवल एक कप्तान शनिवार को बैटिंग में फ्लॉप हुआ और वह थे- महेंद्र सिंह धोनी। धोनी अब किसी भी क्रम पर बैटिंग करें लेकिन फिलहाल रनों का सूखा पड़ा हुआ है। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में 10 रन ही बनाए।

मैच के बाद धोनी ने हार के कारणों पर चर्चा करते हुए कहा-

"मुझे लगता है कि आखिरी 4 ओवर जब हम गेंदबाजी कर रहे थे (वह योजना के मुताबिक नहीं हुए), इससे पहले गेंदबाजों ने अच्छा काम किया था, हमें इसे अच्छी तरह से पूरा करने की जरूरत थी। बल्लेबाजी एक चिंता का विषय रहा है और आज भी यह स्पष्ट है। हमें इसके बारे में कुछ करने की जरूरत है। हम बस इसे चालू नहीं रख सकते हैं। यह लगभग एक ही चीज है जो हो रही है शायद व्यक्ति अलग हैं। अच्छा है आप बड़े शॉट खेलें और अगर आप आउट होते हैं तो कोई बात नहीं, क्योंकि हम 15 वें या 16 वें ओवर के बाद बहुत अधिक नहीं दबाव निचले क्रम के बल्लेबाजों पर नहीं छोड़ सकते हैं। हमारी बल्लेबाजी में थोड़ी कमी है।

धोनी ने पानी के जहाज से टीम की स्थिति की तुलना की जिसमें कई छेद हैं। एक को भरो तो पानी दूसरों में रिसकर आ जाता है। उनका कहना है कि साथ मिलकर काम करने की जरूरत है।

"कुल मिलाकर आपको संयोजनों पर नजर डालनी होगी, आप जितने स्पिनरों को खिला रहे हैं, उतना ही तेज गेंदबाजो पर ध्यान देना होगा। हमने शुरुआत में पांच गेंदबाजों के साथ शुरुआत की थी, लेकिन अब हमारे पास छह गेंदबाज हैं, लेकिन हमारी मुख्य चिंता बल्लेबाजी बनी हुई है जहां हम लगातार नहीं रहे हैं। आने वाले खेलों में हम थोड़े अधिक अभिव्यक्त होंगे, विकेट आखिरी तक संभालने के बजाए (फिर भी हार) 17वें ओवर में आउट हो जाएंगे।"

बता दें कि आरसीबी के 170 रनों के लक्ष्य के जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर केवल 132 रन ही बनाए।

Story first published: Sunday, October 11, 2020, 7:32 [IST]
Other articles published on Oct 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+