IPL 2020: खत्म हुआ फैन्स का इंतजार, कोरोना नेगेटिव आने के बाद अब सीएसके से जुड़ेंगे धोनी
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच बीसीसीआई यूएई में आईपीएल (IPL) 2020 का आयोजन करा रहा है, जिसको लेकर फ्रैंचाइजियों को एक महीने पहले अपनी टीम के साथ बायो सेक्यूर बबल में पहुंचना है जिसमें प्रवेश से लेकर रहने के दौरान कई सख्त नियमों का पालन करना है। इन नियमों के अनुसार सभी खिलाड़ियों को यूएई जाने से पहले 2 बार कोरोना टेस्ट कराना होगा। ऐसे में अगर टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो ही खिलाड़ियों को अपनी टीम के साथ जुड़ने और यूएई जाने की अनुमति होगी।
और पढ़ें: अगर कोरोना के चलते टालना पड़ा भारत में 2021 टी20 विश्व कप तो फिर जानें कहां होगा आयोजित
बीसीसीआई के इसी प्रोटोकॉल के तहत चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने गुरुवार को अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मोनू सिंह का कोरोना टेस्ट कराया। जिसकी रिपोर्ट ने फैन्स को खुश कर दिया है।
और पढ़ें: IPL 2020 के लिये एक्सट्रा नेट बॉलर्स ले जायेंगी टीमें, CSK, KKR, DC के साथ जुड़ेंगे इतने गेंदबाज

धोनी का कोरोना टेस्ट आया नेगेटिव
रिपोर्ट के अनुसार रांची के गुरु नानक अस्तपताल ने दोनों खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट सिमालिया में मौजूद फार्म हाउस पर जाकर किया था। अब रिपोर्ट आने के बाद साफ हो गया है कि दोनों खिलाड़ी कोरोना टेस्ट में नेगेटिव पाये गये हैं, जिसके बाद यह दोनों खिलाड़ी अब चेन्नई में लगने वाले टीम के कैंप में शामिल हो सकते हैं। वहीं यूएई के लिए रवाना होने से पहले सभी खिलाड़ियों का फिर से टेस्ट कराया जाएगा।

खत्म हुआ फैन्स का इंतजार
उल्लेखनीय है कि फैन्स धोनी की वापसी के लिये बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एमएस धोनी पिछले करीब 13 महीने से फैन्स को मैदान पर एक्शन में नहीं देख सके हैं। उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल मुकाबले के बाद से कोई भी मैच नहीं खेला है।
मैदान से लंबे समय का ब्रेक लेने के बाद धोनी की वापसी आईपीएल के साथ होनी तय थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते 29 मार्च से शुरू होने वाला आईपीएल अनिश्चितकाल तक स्थगित हो गया और फैन्स का इंतजार और बढ़ गया।

इंडोर सेशन ले रहे थे धोनी
खबरों के मुताबिक पिछले सप्ताह रांची में धोनी ने इंडोर एकेडमी में कुछ ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया था और वह 16 से 20 अगस्त तक लगने वाले सीएसके कैंप में 15 भारतीय खिलाड़ियों के ग्रुप में भी शामिल हैं। टीम 21 अगस्त के करीब चेन्नई से यूएई के लिए रवाना होगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई में लगने वाले कैंप में खिलाड़ियों को होटल और ग्राउंड के बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
खिलाड़ियों का दूसरा टेस्ट कैंप में 17 और 18 अगस्त के बीच होगा। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के सीईओ काशी विश्वनाथन को उम्मीद है कि धोनी 2021 और 2022 आईपीएल के लिए भी टीम का हिस्सा होंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
