Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

CSK की प्रैक्टिस में छाया धोनी का गगनचुंबी छक्का, मैदान के बाहर जाकर गिरा- VIDEO

नई दिल्ली: एमएस धोनी और सिक्स-हिटिंग जैसे स्वर्ग में बनी जोड़ी है। पूर्व भारतीय कप्तान भले ही अब एक साल से अधिक समय तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर रहे हों, लेकिन अगर सीएसके का अभ्यास मैच है तो ये धोनी की छक्का मारने की क्षमता पर कुछ भी असर पैदा नहीं करता। यहां ताबड़तोड़ छक्के धोनी के बल्ले से निकले हुए देखे जा सकते हैं।

19 सिंतबर को अपने पहले मैच की तैयारी कर रही CSK में कप्तान धोनी ने एक ऐसा छक्का लगाया जिससे न केवल बाउंड्री पार हो गई बल्कि मैदान से भी गेंद बाहर हो गई।

धोनी ने आगे बढ़कर लगाया छक्का-

धोनी ने आगे बढ़कर लगाया छक्का-

जब से सीएसके का कैंप शुरू हुआ है, धोनी को नेट्स में छक्के मारते हुए देखा जा रहा है। इस बार धोनी ने विशालकाय छक्का मारने के लिए आगे बढ़कर पैर चलाए क्योंकि यह गेंद एक स्पिनर द्वारा फेंकी गई थी. गेंद और बल्ले के बीच हुए बेहतरीन संपर्क ने मधुर आवाज निकाली और बॉल सीधे मैदान को पार कर गई।

"गेंद खो गई?" - सीएसके टीम के मैनेजर रसेल राधाकृष्णन से पूछा, जो वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे।

मुरली विजय हुए हैरान-

मुरली विजय हुए हैरान-

मुरली विजय, जो बाउंड्री पर लंबे समय से फील्डिंग कर रहे थे, ने कहा: "क्या यह पॉवर है रस (रसेल), क्या यह पॉवर है।"

"मैं नहीं जानता, तुम मुझे बताओ," रसेल ने जवाब दिया।

इसके जवाब में विजय ने जवाब दिया- "सुंदर टाइमिंग, बल्लेबाजी की गति, स्विंग सब शामिल है। आप इससे ज्यादा बेहतर नहीं कर सकते।"

धोनी पर इस बार उनके डिप्टी सुरेश रैना की अनुपस्थिति में दबाव बढ़ेगा, जिन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस साल के आईपीएल को मिस करने का फैसला किया है।

दो नकारात्मक परीक्षणों के बाद बुधवार को टीम के बायो-बबल में प्रवेश करने वाले चाहर को नेट्स में आने से पहले BCCI प्रोटोकॉल के अनुसार कार्डियो वैस्कुलर टेस्ट से गुजरना पड़ा।

दीपक चाहर पर अपडेट-

"वह आज से प्रशिक्षण शुरू करेगा। उन्हें बीसीसीआई से आवश्यक मंजूरी मिल गई है। टीम कठिन और अच्छी स्थिति में प्रशिक्षण दे रही है। हम अपने पहले गेम का इंतजार कर रहे हैं, "सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने पीटीआई को बताया।

पिछले साल के उपविजेता सीएसके 19 सितंबर को टूर्नामेंट में ओपनिंग मैच में चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना करना है। एक अन्य खिलाड़ी, एक बल्लेबाज, जिसका दुबई में टीम के आगमन के तुरंत बाद सकारात्मक परीक्षण किया गया था, का शनिवार को परीक्षण किया जाएगा।

Story first published: Saturday, September 12, 2020, 14:27 [IST]
Other articles published on Sep 12, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+